अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा336 किमी बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 11 हजार निजी नलकूप को बढ़ावाभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा336 किमी बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 11 हजार निजी नलकूप को बढ़ावाभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाई

Article Advertisement

boloindia.in
Sports

निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर ने विश्व रिकार्ड बनाकर जीता सोने का तमगा

निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर ने विश्व रिकार्ड बनाकर जीता सोने का तमगा लीमा, पांच अक्टूबर (भाषा) युवा भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में विश्व रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। तोमर ने सोमवार को क्वालीफिकेशन में 1

निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर ने विश्व रिकार्ड बनाकर जीता सोने का तमगा
निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर ने विश्व रिकार्ड बनाकर जीता सोने का तमगा लीमा, पांच अक्टूबर (भाषा) युवा भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में विश्व रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। तोमर ने सोमवार को क्वालीफिकेशन में 1185 का स्कोर बनाकर जूनियर विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी। इस युवा खिलाड़ी ने इसके बाद फाइनल में 463.4 अंक बनाकर जूनियर विश्व रिकार्ड बनाया। वह फ्रांस के लुकास क्राइज्स से लगभग सात अंक आगे रहे जिन्होंने 456.5 अंक बनाकर रजत पदक हासिल किया। अमेरिका के गेविन बार्निक ने 446.6 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। भारत के अन्य निशानेबाजों में संस्कार हवेलिया 1160 के स्कोर के साथ 11वें, पंकज मुखेजा 1157 के साथ 15वें, सरताज तिवाना 1157 के साथ 16वें और गुरमन सिंह 1153 के स्कोर के साथ 22वें स्थान पर रहे। इससे पहले भारत की 14 वर्षीय निशानेबाज नाम्या कपूर ने हमवतन स्टार निशानेबाज मनु भाकर को पीछे छोड़कर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। कपूर ने फाइनल में 36 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वह फ्रांस की कैमिली जेद्राजेवस्की (33) और 19 वर्षीय ओलंपियन भाकर (31) से आगे रही। भाकर इस प्रतियोगिता में अब तक तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। भाकर को शूट ऑफ में फ्रांसीसी निशानेबाज से हारने के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में भाग ले रही एक अन्य भारतीय निशानेबाज रिदम सांगवान चौथे स्थान पर रही। कपूर क्वालीफिकेशन में 580 अंक के साथ छठे स्थान पर रही थी। इसमें भाकर (587) और सांगवान (586) ने शीर्ष दो स्थान हासिल किये थे। भारत आठ स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य सहित कुल 17 पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रहा है। यह तोक्यो ओलंपिक के बाद पहली ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें कई स्पर्धाएं शामिल हैं। चैंपियनशिप में 32 देशों के लगभग 370 निशानेबाज भाग ले रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read