अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Sports

निशानेबाज राहुल जाखड़ पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे

निशानेबाज राहुल जाखड़ पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे तोक्यो, दो सितंबर (भाषा) भारतीय निशानेबाज राहुल जाखड़ गुरूवार को यहां पैरालंपिक खेलों की पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे। पैंतीस साल के जाखड़ फाइनल्स में सातवीं सीरीज खत्म होने के बाद

निशानेबाज राहुल जाखड़ पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे

Article Advertisement

निशानेबाज राहुल जाखड़ पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे तोक्यो, दो सितंबर (भाषा) भारतीय निशानेबाज राहुल जाखड़ गुरूवार को यहां पैरालंपिक खेलों की पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे। पैंतीस साल के जाखड़ फाइनल्स में सातवीं सीरीज खत्म होने के बाद बाहर हो गये। उन्होंने क्वालीफाइंग में 576 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें प्रिसिजन में 284 और रैपिड चरण में 292 अंक थे। यह अभी तक उनका सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन है। एसएच1 पिस्टल स्पर्धा में निशानेबाजों की रीढ़ की हड्डी में चोट या फिर हाथ या पैर के काटे जाने के कारण एक हाथ या पैरों में विकार होता है। अन्य भारतीयों में आकाश क्वालीफिकेशन में 551 (प्रिसिजन में 278 और रैपिड में 273) के अंक से 20वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके। मिश्रित स्पर्धा में पुरूष और महिला दोनों निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जिसमें से शीर्ष आठ फाइनल के लिये क्वालीफाई करते हैं। चीन के जिंग हुआंग ने फाइनल्स में 27 के पैरालंपिक रिकार्ड स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके नाम 36 के स्कोर से विश्व रिकार्ड भी है जो उन्होंने इस स्पर्धा में 2018 में बनाया था। पोलैंड के सिजमोन सोविंस्की ने 21 के स्कोर से रजत और यूक्रेन के ओलेक्सी डेनयुसियूक ने 20 के स्कोर से कांस्य पदक जीता। भारत ने अब तक निशानेबाजी में दो पदक जीते हैं। पहला अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर हासिल किया। इसके बाद सिंहराज अडाना ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read