अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

हड़ताल को लेकर दुकानदारों ने बनायी रणनीति

हड़ताल को लेकर दुकानदारों ने बनायी रणनीति रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता जन वितरण प्रणाली के प्रखंड अध्यक्ष बिन्देश्वरी यादव ने की। उन्होंने कहा कि जिले में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है कि सभी जन व

हड़ताल को लेकर दुकानदारों ने बनायी रणनीति

Article Advertisement

हड़ताल को लेकर दुकानदारों ने बनायी रणनीति रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता जन वितरण प्रणाली के प्रखंड अध्यक्ष बिन्देश्वरी यादव ने की।

Article Advertisement

उन्होंने कहा कि जिले में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है कि सभी जन विक्रेता अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर आगामी एक जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे। वर्षों से सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया गया है। बावजूद इसके सरकार मांगें पूरी नहीं कर रही है। सरकारी अनुसेवक की मांग कर जन विक्रेता थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे क्षुब्ध होकर जिले के सभी जन विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानदारों से इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मनिष कुमार, प्रमोद विश्वास, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र मंडल आदि शामिल थे। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read