अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में 15 रुपये के लिए युवती की काट ली नाक! उधारी के विवाद में दुकानदार ने धारदार हथियार से किया था वार

अररिया में 15 रुपये के लिए युवती की काट ली नाक! उधारी के विवाद में दुकानदार ने धारदार हथियार से किया था वार अररिया में महज 15 रुपये की लेनदेन के विवाद में महिला की नाक काट देने का मामला प्रकाश में आया है. पढ़ें, पूरी खबर. अररिया: बिहार के अररिया में 15 रुपये के लेनदेन को लेकर दुकानदार ने कथित रूप से

अररिया में 15 रुपये के लिए युवती की काट ली नाक! उधारी के विवाद में दुकानदार ने धारदार हथियार से किया था वार

Article Advertisement

अररिया में 15 रुपये के लिए युवती की काट ली नाक! उधारी के विवाद में दुकानदार ने धारदार हथियार से किया था वार अररिया में महज 15 रुपये की लेनदेन के विवाद में महिला की नाक काट देने का मामला प्रकाश में आया है. पढ़ें, पूरी खबर. अररिया: बिहार के अररिया में 15 रुपये के लेनदेन को लेकर दुकानदार ने कथित रूप से धारदार हथियार से एक युवती की नाक काट डाली. खून से लथपथ महिला को अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया. डॉक्टर ने बताया कि नाक में काफी गंभीर चोट लगी है. वो कट गया है, खून अधिक निकल जाने के कारण स्थित ठीक नहीं है. "घटना की जानकारी मिली है. पता चला है कि युवती पर हमला कर उसकी नाक काट दी गई है. इस मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी." - मुकेश कुमार साह, फारबिसगंज एसडीपीओ क्या है घटनाः यह सनसनीखेज घटना अररिया जिले के फारबिसगंज अनुमंडल के त्रिसकुण्ड पंचायत के समौल हाट की है. घायल युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार महिला दुकान से कुछ सामान लेने गई थी. उसके बाद दुकानदार का 15 रुपये बकाया था. दुकानदार जमशेद ने बकाया 15 रुपया की मांग की. इसी उधार के रुपये की मांग पर जमशेद और युवती के बीच कहासुनी होने लगी. मां ने बेटी को अस्पताल पहुंचायाः उनके बीच बात कहासुनी से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई. इसी बीच दुकानदार जमशेद का पिता नसीरुद्दीन भी वहां पहुंच गया. धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया, जिससे उसकी नाक कट गई. घटना की जानकारी जख्मी युवती की मां को मिली. इस घटना की जानकारी युवती की मां को मिली. वह तुरंत मौके पर पहुंची. खून से लथपथ बेटी को अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज ले गई.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read