गोलीबारी और बमबाजी से दहला अररिया!
दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली - FIRING IN ARARIA अररिया में लूट के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी की है. गंभीर हालत में दुकानदार के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अररिया: गोलीबारी और बमबाजी होने से अररिया बार फिर दहल गया. जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचन्दा गांव में चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने गोलीबारी की है. किराना दुकानदार के बेटे को गोली लगी है. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली: बताया जाता है कि देर रात करीब एक बजे 15 की संख्या में अपराधी किराना दुकानदार महेंद्र प्रसाद केसरी की दुकान में घुस गए. लुटेरों ने दुकान में लूटपाट शुरू कर दी. दुकानदार के घर के सदस्यों के जब विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी और बमबाजी कर दी. इस गोलीबारी में दुकानदार के बेटे अजीत केशरी के दाहिने बाजू में गोली लग गई. गंभीर हालत में उसे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. "करीब 15 की संख्या में अज्ञात अपराधकर्मी दुकान का दरवाजा पीछे से कटर से काटकर प्रवेश कर गए और चोरी की कोशिश करने लगे. जब घर के लोगों ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी. जिसमें अजीत केशरी घायल हो गया है. दहशत फैलाने के लिए बमबाजी भी की गई है."- पीड़ित परिवार एएसपी के नेतृत्व में जांच शुरू: घटना की सूचना मिलते ही कुर्साकांटा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य को एकत्रित करने में जुटी हुई है. साथ ही डाॅग स्क्वायड टीम की मदद से जांच की जा रही है. डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट की टीम भी घटना के संबंध में तकनीकी अनुसंधान कर रही है. पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार और एएसपी रामपुकार सिंह ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. "पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर गहन जांच कर रही है. इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी राम पुकार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. अपराधी को विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी."- अंजनी कुमार, पुलिस अधीक्षक, अररिया
Article Advertisement
Seemanchal
गोलीबारी और बमबाजी से दहला अररिया! दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली - FIRING IN ARARIA
गोलीबारी और बमबाजी से दहला अररिया! दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली - FIRING IN ARARIA अररिया में लूट के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी की है. गंभीर हालत में दुकानदार के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अररिया: गोलीबारी और बमबाजी होने से अररिया बार फिर दहल गया. जिले के कुर्साकांटा थान
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
