BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Sports

श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

Published: 11/7/2021, 8:01:35 am223 viewsSeemanchal Live

श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव कोलंबो, 10 जुलाई (भाषा) भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होने से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में है और अब दो बायो बबल में से एक में मेजबान टीम का एक क्रिकेटर पॉजिटिव पाया गया है । कोरोना संक्रमण के कारण श्रृ

श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव कोलंबो, 10 जुलाई (भाषा) भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होने से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में है और अब दो बायो बबल में से एक में मेजबान टीम का एक क्रिकेटर पॉजिटिव पाया गया है । कोरोना संक्रमण के कारण श्रृंखला चार दिन के लिये स्थगित होने के बाद से खिलाड़ी दो समूह में अलग अलग अभ्यास कर रहे हैं । मेजबान टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन संक्रमित पाये गए हैं । श्रीलंकाई सूत्रों के हवाले से ‘न्यूजवायर डॉट आइके’ ने कहा कि बल्लेबाज सैंडुन वीराक्कोडी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं । वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार वह 15 सीनियर खिलाड़ियों के साथ थे जो सिनामन ग्रांड होटल में रह रहे हैं । रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वीरोक्कोडी को भानुका राजपक्षा और कई अन्य क्रिकेटरों के साथ शुक्रवार की रात दाम्बुला भेजा गया ताकि भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच खेल सकें । 26 क्रिकेटरों का एक अन्य समूह दाम्बुला में अलग बायो बबल में रह रहा है और श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उनमें से कोई संक्रमित नहीं है । भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे अब 13 की बजाय 17 जुलाई को खेला जायेगा ।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read