श्रीलंका पर दबदबा बरकरार रखकर श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत कोलंबो, 19 जुलाई (भाषा) भारत के युवा खिलाड़ी फिर से अपना दमदार प्रदर्शन करके श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ही श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।
भारत की तरफ से पहले वनडे में कप्तान शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर पर पृथ्वी सॉव, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने आसानी से रन बटोरकर टीम को सात विकेट से एकतरफा जीत दिलायी।
भारत टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए छोटे प्रारूप में आक्रामक अंदाज में खेलना चाहता है तथा सॉव, इशान और सूर्यकुमार इस मामले में उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरे।
उनके अच्छे प्रदर्शन से भारत की दमदार बल्लेबाजी का भी पता चलता है।
अपना पहला वनडे खेल रहे इशान और सूर्यकुमार तो पहली गेंद से ही हावी हो गये थे।
श्रीलंका की गेंदबाजी भी प्रभावशाली नहीं थी जिससे भारत ने 37वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली थी।
भारत अपनी अंतिम एकादश में शायद ही बदलाव करेगा क्योंकि वह श्रृंखला जीतने के बाद तीसरे वनडे में अन्य युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगा।
केवल मनीष पांडे का स्थान खतरे में लगता है जिन्होंने 40 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 26 रन बनाये।
सॉव ने अपने वापसी वाले मैच में कुछ जानदार स्ट्रोक लगाये लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके।
दूसरे मैच में वह इसकी भरपायी करना चाहेंगे।
लंबे अर्से बाद स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को एक साथ गेंदबाजी करते हुए देखा गया।
उन्होंने फिर से साबित किया कि जोड़ी के तौर पर वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
स्पिनरों ने अधिकतर ओवर किये और लेकिन तब भी आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी पांच ओवर करके उम्मीदें जगायी।
सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार प्रभाव नहीं छोड़ सके।
अगले मैच में वह भी इसकी भरपायी करने की कोशिश करेंगे।
श्रीलंका को यदि मैच जीतना है तो उसके खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
इस अनुभवहीन टीम ने दिखाया कि उसके पास चुनौती पेश करने के लिये प्रतिभा है लेकिन अभी उन्हें जीतना सीखना होगा।
अधिकतर बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये।
उन्हें भारत को चुनौती देने के लिये बड़ी पारियां खेलनी होंगी।
गेंदबाजों को भी अतिरिक्त प्रयास करने होंगे तभी वे भारत की मजबूत बल्लेबाजी पर दबाव बना सकते हैं।
दोनों टीमें इस धीमी पिच पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी क्योंकि बाद में पिच बल्लेबाजी के लिये अधिक अनुकूल लग रही थी।
टीमें इस प्रकार हैं : भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी सॉव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, नितीश राणा, इशान किशन, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, आशेन बंडारा, मिनोद भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, इशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रेमा, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिता, लाहिरू कुमारा, इसुरु उदाना।
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा।
Article Advertisement
Sports
श्रीलंका पर दबदबा बरकरार रखकर श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत
श्रीलंका पर दबदबा बरकरार रखकर श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत कोलंबो, 19 जुलाई (भाषा) भारत के युवा खिलाड़ी फिर से अपना दमदार प्रदर्शन करके श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ही श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेंगे। भारत की तरफ से पहले वनडे में कप्तान शिखर धवन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
