अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

जमीन घेराबंदी को ले किया हंगामा

जमीन घेराबंदी को ले किया हंगामा शहर के सुभाष पल्ली चौक के समीप एक खाली पड़ी जमीन पर मंगलवार को उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जब एक पक्ष के लोग अपनी जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों पर घेराबंदी का आरोप लगाते हुए जमीन खाली करवाने पहुंचे। मामले की सूचना पर विधि व्यवस्था के मद्देजनर एसडीएम शहनवाज

जमीन घेराबंदी को ले किया हंगामा

Article Advertisement

जमीन घेराबंदी को ले किया हंगामा शहर के सुभाष पल्ली चौक के समीप एक खाली पड़ी जमीन पर मंगलवार को उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जब एक पक्ष के लोग अपनी जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों पर घेराबंदी का आरोप लगाते हुए जमीन खाली करवाने पहुंचे।

Article Advertisement

मामले की सूचना पर विधि व्यवस्था के मद्देजनर एसडीएम शहनवाज अहमद, एसडीपीओ डॉ. अखिलेश कुमार व सदर थानाध्यक्ष राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे इसके बाद मामला शांत हुआ। मौके पर पहुंचे एसडीएम व एसडीपीओ ने दोनो पक्षों को समझाया और कागजात के साथ कार्यालय आने की बात कही गई। मामले को लेकर सुभाष पल्ली निवासी तपन कुमार दास ने सदर थाने में विधायक सहित दो अन्य के विरूद्ध आवेदन दिया है। दिये गये आवेदन के अनुसार मंगलवार को कुछ युवक जबरन खाली करवाने पहुंचे और जमीन पर लगे घेराबंदी को तोड़ दिया। स्टाफ रंजीत कुमार दास के साथ दुर्व्यवहार किया। वही दूसरे पक्ष से चाकूलिया विधायक अली इमरान उर्फ विक्टर ने बताया कि उक्त जमीन हमारी है और पार्टी कार्यालय के उदघाटन के लिए पहुंचे थे तो देखे की जमीन पर घेराबंदी किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व मामले को लेकर सदर थाने में आवेदन दिया गया था। एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि मामले को लेकर सीओ को जांच का आदेश दिया गया है। जमाबंदी, केवाला व खतियान किनके नाम से है इसकी जांच की जायेगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी। शहर में किसी को भी शांति व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी हो वे कानूनी प्रक्रिया से उसका हल निकालें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जमीन किसकी है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। इस मामले में दोनों पक्षों से दस्तावेज की मांग की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read