अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

सिक्किम ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

सिक्किम ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया गंगटोक, छह जून (भाषा) कोविड-19 महामारी के वर्तमान हालात को देखते हुए सिक्किम सरकार ने राज्य में लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह का विस्तार देते हुए रविवार को इसे 14 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां सात जून को समाप्त होने जा रही थीं। एक आधिकारिक विज्ञप

सिक्किम ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

Article Advertisement

सिक्किम ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया गंगटोक, छह जून (भाषा) कोविड-19 महामारी के वर्तमान हालात को देखते हुए सिक्किम सरकार ने राज्य में लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह का विस्तार देते हुए रविवार को इसे 14 जून तक बढ़ाने की घोषणा की।

Article Advertisement

लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां सात जून को समाप्त होने जा रही थीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। हालांकि, राज्य सरकार ने पाबंदियों में कुछ ढील भी दी है, जिसके तहत अब राशन एवं सब्जी और हार्डवेयर की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुल सकेंगी। पूर्व में दुकानें केवल अपराह्न 12 बजे तक खोलने की अनुमति थी। सिक्किम में महामारी के हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। सिक्किम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17,111 मामले सामने आ चुके हैं और 273 मरीजों की मौत हो चुकी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read