अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कुर्साकांटा - सिकटी मार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक की ठोकर लगने से एक महिला की मृत्यु

कुर्साकांटा - सिकटी मार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक की ठोकर लगने से एक महिला की मृत्यु आनंदी देवी (45 ) पति रकमलाल पासवान ग्राम सैदाबाद थाना सिकटी अपने बेटी के ससुराल एक दिन पूर्व ही आई थी। मृतिका की बेटी सीमा देवी ने दो व्यक्ति को नामजद करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाम क

कुर्साकांटा - सिकटी मार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक की ठोकर लगने से एक महिला की मृत्यु

Article Advertisement

कुर्साकांटा - सिकटी मार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक की ठोकर लगने से एक महिला की मृत्यु आनंदी देवी (45 ) पति रकमलाल पासवान ग्राम सैदाबाद थाना सिकटी अपने बेटी के ससुराल एक दिन पूर्व ही आई थी। मृतिका की बेटी सीमा देवी ने दो व्यक्ति को नामजद करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि शाम के समय आनंदी अपनी आठ वर्षीय नतनी आंचल कुमारी के साथ ग्राम डाढ़ापीपर के निकट सड़क किनारे टहल रही थी। इसी क्रम में कुआडी बाजार की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया।जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई साथ ही बच्ची को भी चोट आई। बताया जाता है कि दुर्घटना में शामिल बाइक पर दो व्यक्ति सवार था।जिसमे से एक व्यक्ति मौके पर से फरार हो गया। वहीं दूसरे व्यक्ति एवं बाइक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीण घायल महिला को पीएचसी लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बाहर जाने के क्रम में ही महिला की मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही कुर्साकांटा व कुआडी पुलिस सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के कब्जे से बाइक एवं पकड़ाए व्यक्ति को अपने गिरफ्त में ले लिया। REPORTER-VINAYTHAKUR

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read