अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावभारत-नेपाल सीमा पर DM-SSP ने किया पैदल मार्च: सुरक्षा व्यवस्था परखी, जवानों को तस्करी-घुसपैठ रोकने के निर्द...Muzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसूनभोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावभारत-नेपाल सीमा पर DM-SSP ने किया पैदल मार्च: सुरक्षा व्यवस्था परखी, जवानों को तस्करी-घुसपैठ रोकने के निर्द...Muzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसून

Article Advertisement

Seemanchal

छह पंचायतों के चुने गये पैक्स अध्यक्ष, मनाया जश्न

छह पंचायतों के चुने गये पैक्स अध्यक्ष, मनाया जश्न गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों व सदस्यों के मतगणना का कार्य शुरू किया गया। मतगणना की समाप्ति के बाद सदर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी अनुज्ञा कुमारी ने बताया कि कटिहार पंचायत से

छह पंचायतों के चुने गये पैक्स अध्यक्ष, मनाया जश्न

Article Advertisement

छह पंचायतों के चुने गये पैक्स अध्यक्ष, मनाया जश्न गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों व सदस्यों के मतगणना का कार्य शुरू किया गया। मतगणना की समाप्ति के बाद सदर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी अनुज्ञा कुमारी ने बताया कि कटिहार पंचायत से शिवशंकर मंडल विजयी रहे। शिवशंकर को 420 मत प्राप्त हुआ जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेन्द्र कुमार सिंह को 277 मत मिला। इस पंचायत में कुल 972 मत वैद्य पाये गये। जबकि गरभैली पंचायत से जिला को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमेन शाहिन कलाम विजयी रहीं। उनको 532 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामप्रसाद मंडल को 162 मत मिला। इस पैक्स में कुल 694 वैद्य मत मिला। भवाड़ा पैक्स से मनोज यादव विजयी रहे। उन्हें 206 मत मिला। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार विश्वास को 80 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस पैक्स में कुल वैद्य मतों की संख्या 286 रहा। इसी तरह दलन पश्चिम पंचायत से अब्दुल रहमान विजयी रहे। उनको 405 एवं उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमर अली को 256 मत प्राप्त हुआ। इस पंचायत में कुल 661 वैद्य मत पाये गये। सिरनियां पश्चिम पंचायत से सुनील कुमार साह विजयी रहे। श्री साह को 727 मत एवं उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बासुकीनाथ को 274 मत मिला। इस पंचायत में कुल 1001 वैद्य मत पड़े। जबकि सिरनियां पूरब से देवचन्द्र सिंह विजयी रहे। श्री सिंह को 487 एवं उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दशई सिंह को 351 मत मिला। इस पंचायत में कुल 968 वैद्य मत पाये गये। गुरुवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अनुज्ञा सिंह ने विजयी प्रत्याशियों के बीच प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र मिलते ही अबीर-गुलाल लग जयन मनाया। कन्हैया ने 560 मतों के अंतर से की जीत हासिल: डंडखोरा। प्रखंड के तीन प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के अध्यक्षों का शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना सम्पन्न हो गयी। भमरैली पैक्स अध्यक्ष के लिए दूसरी बार कन्हैया कुमार विश्वास ने 560 मतों की अंतर से जीत हासिल की। रायपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर मधुमाला देवी निर्वाचित घोषित हुई। डंडखोरा पैक्स अध्यक्ष पद हीरालाल साह लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज किया। भमरेली पैक्स के अध्यक्ष पद चार उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। जिसमें कन्हैया कुमार विश्वास ने संुदरकांत झा को कुल 911 मत मिला। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read