अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

पूर्णिया में लागू हो फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम.

पूर्णिया में लागू हो फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम. पूर्णिया नगर निगम में वेस्ट वाटर एंड फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि पूर्णिया नगर निगम के क्षेत्र में शौचालयों से निकलने वाले मलयुक्त कीचड़ का प

पूर्णिया में लागू हो फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम.

Article Advertisement

पूर्णिया में लागू हो फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम. पूर्णिया नगर निगम में वेस्ट वाटर एंड फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि पूर्णिया नगर निगम के क्षेत्र में शौचालयों से निकलने वाले मलयुक्त कीचड़ का प्रबन्धन वैज्ञानिक तरीकों के साथ करने के लिए वेस्ट वाटर एंड फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम अर्थात अवशिष्ट जल एवं मलयुक्त गाद प्रबंधन सिस्टम को लागू करने की जरूरत है।

Article Advertisement

सच्चाई यह है कि सेप्टिक टैंकों की मलयुक्त गंदगी को खुले में यत्र-तत्र निपटाने की संस्कृति व्यवहार में स्थापित होती जा रही है, जो गैर कानूनी है। स्वच्छता के सिद्धांतों के विरुद्ध है। पर्यावरणीय समस्याओं को बढ़ाने वाली और जल-जीवन-हरियाली जैसी महत्वपूर्ण, अनूठी एवं महत्वाकांक्षी योजना की मूल भावनाओं के बिल्कुल विरुद्ध है। कटिहार नगर निगम सहित बिहार के कई नगर निगमों को वेस्ट वाटर एंड फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम की प्राप्ति हो चुकी है। पूर्णिया नगर निगम में वेस्ट वाटर एंड फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम को स्थापित करने का उन्होंने सीएम से अनुरोध किया है। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read