अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

धनतेरस पर चांदी खपाने की तैयारी में थे तस्कर, कटिहार पुलिस ने होटल से ही धर दबोचा, 70 लाख के जेवरात बरामद

धनतेरस पर चांदी खपाने की तैयारी में थे तस्कर, कटिहार पुलिस ने होटल से ही धर दबोचा, 70 लाख के जेवरात बरामद कटिहार में धनतेरस के मौके पर पश्चिम बंगाल से चांदी खपाने पहुंचे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यहां जानें पूरा मामला. कटिहार: बिहार के कटिहार में दिवाली से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हा

धनतेरस पर चांदी खपाने की तैयारी में थे तस्कर, कटिहार पुलिस ने होटल से ही धर दबोचा, 70 लाख के जेवरात बरामद

Article Advertisement

धनतेरस पर चांदी खपाने की तैयारी में थे तस्कर, कटिहार पुलिस ने होटल से ही धर दबोचा, 70 लाख के जेवरात बरामद कटिहार में धनतेरस के मौके पर पश्चिम बंगाल से चांदी खपाने पहुंचे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यहां जानें पूरा मामला. कटिहार: बिहार के कटिहार में दिवाली से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां पुलिस ने धनतेरस के मौके पर चांदी की बड़ी खेप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त चांदी के जेवरातों का वजन 66 किलोग्राम से ज्यादा है, जिसकीं कीमत 70 लाख से अधिक के बताई जा रही है. सभी तस्कर पश्चिम बंगाल के नादिया इलाके के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश में लगी है. पुलिस ने चार तस्कर को किया गिरफ्तार: इस मामले में जानकारी देते हुए कटिहार सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया था कि शहर के एक होटल में कुछ लोग जेवरातों की बड़ी खेप लेकर ठहरे हैं. वो उसे स्थानीय बाजारों में खपाने की योजना बना रहे थे. वहीं पुलिस ने सूचना मिलते ही आगे की कार्रवाई की और न्यू मार्केट में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 66 किलो चांदी बरामद: गिरफ्तार तस्करों के पास से 66.1945 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किये गए हैं. सदर एसडीपीओ ने बताया कि जब पुलिस टीम ने तस्करों के पास से जेवरात से संबंधित कागजात की मांग की तो किसी ने भी कोई वैध कागजात नहीं दिखाया, जिसके बाद सभी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया है. "सभी लोग पश्चिम बंगाल से कटिहार चांदी के जेवरात बेचने आए थे लेकिन किसी के भी पास कोई वैध कागजात उससे संबंधित नहीं मिले. जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है." -अभिजीत कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ, कटिहार  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read