अशोक गहलोत के दिल्ली जाने की अटकलों से पायलट कैंप खुश... मगर सता रहा 'तीसरे' का डर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
इसकी वजह है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की संभावना।
ऐसे में सीनियर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के राज्य का सीएम बनने की चर्चा तेज है।
एक तरफ जहां पायलट कैंप नेशनल लीडरशिप से मिले सिग्नल से उत्साहित है।
वहीं, सीएम पद के लिए किसी 'तीसरे' की एंट्री का डर भी बना हुआ है।
शुक्रवार को विधायक वैद प्रकाश सोलंकी ने सोशल मीडिया पर कहा कि सभी साथियों से निवेदन है कि वे धैर्य व संयम बनाए रखें।
सच्चाई की जीत होगी और हमारे नेता सचिन पायलट को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
हमें आलाकमान पर पूरा भरोसा है, इसलिए कोई भी साथी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट व कमेंट नहीं करे।
कांग्रेस विधायकों से मिल रहे सचिन पायलट वहीं, पायलट शुक्रवार को दिल्ली से जयपुर लौटते ही सीधे विधानसभा पहुंचे और उन्होंने कई कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की।
पायलट ने अपने समर्थक माने जाने वाले विधायकों के अलावा अन्य विधायकों से भी मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी से भी मुालकात की।
पायलट के इस तरह सक्रिय होकर सभी से बात करना शुरू कर देने से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने का संकेत माना जाने लगा है।
. जोशी का नाम भी मुख्यमंत्री के दावेदारों में शामिल राजनीतिक सरगर्मियों में गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर पायलट के साथ डॉ. सीपी जोशी का नाम भी मुख्यमंत्री के दावेदारों के रुप में चर्चा में है।
हालांकि, पायलट का अभी इन सरगर्मियों के बीच अपनी दावेदारी या मुख्यमंत्री को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया हैं।
उन्होंने इससे पहले भी जब गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष की चर्चा चली तब से कुछ बोला है।
कांग्रेस अध्यक्ष के साथ CM पद भी चाहते हैं गललोत?
गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि 'एक व्यक्ति, एक पद' की बहस अनावश्यक है और वह अपने गृह राज्य के लोगों की आजीवन सेवा करना चाहते हैं।
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राजस्थान के लोगों की सेवा करने के उनके बयान की अलग-अलग तरह से व्याख्या की जा रही है।
पार्टी के 'एक व्यक्ति, एक पद' के सिद्धांत पर गहलोत ने कहा कि मीडिया में ऐसी चर्चा है कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़ना नहीं चाहते हैं।
Article Advertisement
Politics
अशोक गहलोत के दिल्ली जाने की अटकलों से पायलट कैंप खुश... मगर सता रहा 'तीसरे' का डर
अशोक गहलोत के दिल्ली जाने की अटकलों से पायलट कैंप खुश... मगर सता रहा 'तीसरे' का डर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसकी वजह है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की संभावना। ऐसे में सीनियर कांग्रेस नेता सचिन पा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
