अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

आरक्षण समाप्त करने की पूर्णिया विश्वविद्यालय में हो रही है साजिश

आरक्षण समाप्त करने की पूर्णिया विश्वविद्यालय में हो रही है साजिश राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक डॉक्टर आलोक राज ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति से जाकर मुलाकात की एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा जो आरक्षण समाप्त करने की सा

आरक्षण समाप्त करने की पूर्णिया विश्वविद्यालय में हो रही है साजिश

Article Advertisement

आरक्षण समाप्त करने की पूर्णिया विश्वविद्यालय में हो रही है साजिश राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक डॉक्टर आलोक राज ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति से जाकर मुलाकात की एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा जो आरक्षण समाप्त करने की साजिश रची जा रही है, उस संदर्भ में जानकारी दी।

Article Advertisement

डॉक्टर आलोक राज ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में बैठे कुछ पदाधिकारी नागपुरिया मानसिकता से ग्रसित हैं जो समय समय पर आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रचते रहते हैं और इन लोगों के द्वारा पहले भी आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर आरक्षण समाप्त किया गया है। यह लोग स्नातक प्रथम खंड के नामांकन में भी इस तरह की साजिश रचने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर प्रभारी कुलपति ने बताया कि तत्काल नामांकन पर रोक लगा दी गई है और इसकी समीक्षा की जा रही है। जिसपर डॉक्टर आलोक राज ने कहा कि विश्वविद्यालय में बैठे कई पदाधिकारी राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। शायद ऐसे पदाधिकारियों को ज्ञान होना चाहिए कि बिहार की सरकार बदल चुकी है। बिहार में समाजवाद की सरकार है। जो लोग भी समाजवाद के खिलाफ साजिश करेंगे, उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें याद होनी चाहिए कि सरकार बदल चुकी है, वे आपने कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read