अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Politics

कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो' के लिए हाईवे पर लगाए झंडे-बोर्ड, देखकर क्यों भड़का केरल हाईकोर्ट

कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो' के लिए हाईवे पर लगाए झंडे-बोर्ड, देखकर क्यों भड़का केरल हाईकोर्ट कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा के लिए लगे बोर्ड और झंडों पर अदालत को आपत्ति है। गुरुवार को केरल हाईकोर्ट ने सड़क सुरक्षा को लेकर कहा है कि इस पर पुलिस और अन्य अधिकारियों ने आंखें बंद कर रखी हैं। दरअसल, अदालत म

कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो' के लिए हाईवे पर लगाए झंडे-बोर्ड, देखकर क्यों भड़का केरल हाईकोर्ट

Article Advertisement

कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो' के लिए हाईवे पर लगाए झंडे-बोर्ड, देखकर क्यों भड़का केरल हाईकोर्ट कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा के लिए लगे बोर्ड और झंडों पर अदालत को आपत्ति है। गुरुवार को केरल हाईकोर्ट ने सड़क सुरक्षा को लेकर कहा है कि इस पर पुलिस और अन्य अधिकारियों ने आंखें बंद कर रखी हैं। दरअसल, अदालत में सड़कों पर अवैध बैनर और बोर्ड्स से जुड़े मामले पर सुनवाई हो रही थी। इस दौरान एमिकस क्यूरी की तरफ से यात्रा से जुड़ी बात कोर्ट के सामने रखी गई। मामले पर जस्टिस देवन रामचंद्रन की एकल बेंच सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने कहा, 'त्रिवेंद्रम से त्रिसूर और इससे आगे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खास राजनीतिक दल की तरफ से चीजे अवैध रूप से स्थापित की गई हैं। पुलिस और अन्य अधिकारियों को इसके बारे में पता है, लेकिन उन्होंने आंख बंद रखने का फैसला लिया है।' कोर्ट को जानकारी दी गई, 'एक दल विशेष ने केरल में रैली के दौरान अवैध रूप से बड़ी संख्या में बोर्ड, बैनर, झंडे और अन्य चीजें लगाई हैं।' कोर्ट ने कहा, 'अवैध रूप से लगाई गईं ये चीजें वाहन चालकों के लिए खतरा हैं, क्योंकि हाईवे पर जाने के दौरान उनका ध्यान भटक जाएगा। साथ ही इनमें से कुछ चीजों के ढीले होकर निकलने और बड़े स्तर पर तबाही करने का खतरा है।' कोर्ट ने विशेष तौर पर दो पहिया वाहनों के लिए होने का वाले खतरे का जिक्र किया। कोर्ट का कहना है, 'ऐसी चीजों को डिस्पोज करने और निकलने वाले कचरे को संभालने में स्थानीय सरकारी संस्थाओं या अन्य संबंधित प्राधिकारी की समर्थता भी एक समस्या है। सरकारी अधिकारी इन मुद्दों को लेकर जागरूक क्यों नहीं हैं। खासतौर से तब जब हमारा राज्य जलवायु या मौसम को हल्के में नहीं ले सकता।' कोर्ट ने कहा कि मुख्य राजनीतिक दल इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की तरफ से बगैर सोचे समझे उठाए गए कदम और अधिकारियों की उदासीनता इस अदालत को केरल को सुरक्षित स्थान बनाने की शपथ से नहीं रोक सकती। फिलहाल, कोर्ट ने मामले पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है। वायनाड सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है। इसके तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा कर कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक का रास्ता तय करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस की इस यात्रा का 14वां दिन पूरा हुआ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read