अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

तेजस्वी यादव के मंदिर में चप्पल पहनकर जाने पर विवाद, बीजेपी बोली- ऐसे बनेंगे धर्मनिरपेक्ष

तेजस्वी यादव के मंदिर में चप्पल पहनकर जाने पर विवाद, बीजेपी बोली- ऐसे बनेंगे धर्मनिरपेक्ष सूबे के गोपालगंज के थावे मंदिर में चप्पल पहनकर जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भाजपा निशाना साध रही है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सवालिया लहजे में कहा है कि क्या राज्य के उपमुख्यमंत्री का कोई

तेजस्वी यादव के मंदिर में चप्पल पहनकर जाने पर विवाद, बीजेपी बोली- ऐसे बनेंगे धर्मनिरपेक्ष

Article Advertisement

तेजस्वी यादव के मंदिर में चप्पल पहनकर जाने पर विवाद, बीजेपी बोली- ऐसे बनेंगे धर्मनिरपेक्ष सूबे के गोपालगंज के थावे मंदिर में चप्पल पहनकर जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भाजपा निशाना साध रही है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सवालिया लहजे में कहा है कि क्या राज्य के उपमुख्यमंत्री का कोई प्रोटोकॉल है या फिर कोई विशेषाधिकार कि वो मंदिर में चप्पल पहनकर जा सकते हैं।

Article Advertisement

इस मामले पर अब सियासत तेज होती जा रही है। ट्विटर पर पोस्ट किये गए वीडियो में तेजस्वी चप्पल पहनकर मंदिर परिसर में जाते हुए नजर आ रहे हैं जबकि उनकी सुरक्षा में लगे अफसर और पुलिस कर्मी नंगे पाँव दिख रहे हैं। धर्मनिरपेक्षता पर उठाये सवाल बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने इस मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जब सुरक्षाकर्मी व अन्य सहयोगी खाली पैर मंदिर परिसर में थे तो चप्पल पहनने की विशेष सुविधा लेने की तेजस्वी की क्या मंशा थी। भाजपा ने तेजस्वी की धर्मनिरपेक्षता पर सवालिया निशान लगाते हुए पूछा कि क्या तेजस्वी ऐसे ही धर्मनिरपेक्ष बनने की बात करते हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को गोपालगंज में थावे माता मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर परिसर में चप्पल पहनकर जाने पर सियासत तेज हो गयी है। पोस्ट किये गए वीडियो में तेजस्वी चप्पल पहने नजर आ रहे हैं जबकि साथ के अन्य लोग और सुरक्षाकर्मी नंगे पांव दिख रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read