बड़ी भूमिका में मुख्तार अब्बास नकवी, UP में बढ़ाई रफ्तार; 2024 के लिए साधेंगे मुस्लिम वोट लोकसभा चुनाव 2024 में अभी करीब डेढ़ साल का वक्त बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तैयारियों का आगाज हो चुका है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी इस दौरान रफ्तार बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश में कुछ समय गुजारा।
खास बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य में मुस्लिम आबादी काफी बड़ी संख्या में है।
भाजपा का अहम मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले नकवी यूपी में अपनी सियासी चहलकदमी बढ़ाने वाले हैं।
खबर है कि वह जल्दी रामपुर, लखनऊ, इलाहबाद और मुरादाबाद का दौरा कर सकते हैं।
इन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है।
यूपी यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मुस्लिम संगठनों से संपर्क बढ़ाएंगे और 'संवाद' बैठकों का आयोजन करेंगे।
नकवी का करगिल रिकॉर्ड इससे पहले भाजपा ने नकवी को करगिल लोकसभा सीट का जिम्मा सौंपा था।
साल 2014 में भाजपा ने पहली बार इस सीट पर जीत की थी और 2019 में भी सीट पर नियंत्रण बरकरार रखा, लेकिन हाल ही में लद्दाख में हुए परिषद चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
करगिल लोकसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 55 फीसदी है।
जबकि, 42 प्रतिशत मतदाता बौद्ध हैं।
नीतीश कुमार भी देख रहे दिल्ली की ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की ओर देख सकते हैं।
खबर है कि जनता दल यूनाइटेड की यूपी इकाई ने सीएम कुमार के सामने यूपी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पेश किया है।
साथ ही नीतीश जल्दी मिर्जापुर और जौनपुर में रैलियां संबोधित कर सकते हैं।
प्रदेश इकाई की तरफ से बिहार सीएम को मिर्जापुर, फूलपुर या आंबेडकर नगर से चुनाव में उतरने का सुझाव दिया गया है।
Politics
बड़ी भूमिका में मुख्तार अब्बास नकवी, UP में बढ़ाई रफ्तार; 2024 के लिए साधेंगे मुस्लिम वोट
बड़ी भूमिका में मुख्तार अब्बास नकवी, UP में बढ़ाई रफ्तार; 2024 के लिए साधेंगे मुस्लिम वोट लोकसभा चुनाव 2024 में अभी करीब डेढ़ साल का वक्त बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तैयारियों का आगाज हो चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी इस दौरान रफ्तार बढ़ाते नजर आ रहे हैं। हाल ह

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


