मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, आम सहमति की कोशिश; टी-20 मैच की तरह बदल रही तस्वीर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव टी-20 क्रिकेट मैच जैसा रुख लेता जा रहा है, जहां हर ओवर में तस्वीर बदलती दिख रही है।
अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का नाम इसके लिए तय माना जा रहा था।
लेकिन अब इस मुकाबले में मल्लिकार्जुन खड़गे की भी एंट्री हो गई है।
यही नहीं कहा जा रहा है कि अब उनके नाम पर ही सहमति बनाई जा सकती है।
मल्लिकार्जुन खड़गे से दिग्विजय सिंह की मुलाकात हुई है और वह नामांकन न दाखिल करने का फैसला ले सकते हैं।
ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ही होगा।
साफ है कि शशि थरूर को बागी जी-23 का नेता माना जाता है, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के वफादार हैं।
अशोक गहलोत के बागी तेवरों के बाद अब वही गांधी परिवार और पार्टी की पसंद बनकर उभर सकते हैं।
वह दक्षिण भारत से आते हैं, जहां पार्टी अपने पैर मजबूती से जमाने की कोशिश में है।
इसके अलावा वह विवादों से भी परे रहे हैं, जबकि दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम अचानक ही अध्यक्ष पद की रेस में जरूर आया है, लेकिन कांग्रेस में चल रहे घटनाक्रमों से साफ है कि वही बाजी मार सकते हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी गुरुवार को कहा था कि शुक्रवार शाम तक अध्यक्ष पद को लेकर फैसला हो जाएगा।
उनके बयान से साफ था कि आखिरी दौर तक कुछ भी बदल सकता है।
खुद दिग्विजय सिंह ने ही नामांकन पत्र लेते हुए भी कहा था कि कल तक तय हो जाएगा कि मेरा नामांकन होगा या नहीं।
अब दिग्विजय सिंह की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात ने साफ कर दिया है कि वह रेस से हट सकते हैं।
इस बीच राजस्थान में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है।
अध्यक्ष पद के बाद कभी भी विधायक दल की मीटिंग हो सकती है और उसमें नए सीएम को लेकर प्रस्ताव पारित हो सकता है।
Politics
मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, आम सहमति की कोशिश; टी-20 मैच की तरह बदल रही तस्वीर
मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, आम सहमति की कोशिश; टी-20 मैच की तरह बदल रही तस्वीर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव टी-20 क्रिकेट मैच जैसा रुख लेता जा रहा है, जहां हर ओवर में तस्वीर बदलती दिख रही है। अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का नाम इसके लिए तय माना जा रहा थ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


