अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

कोरोना लॉकडाउन: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गेहूं और रबी फसलों की खरीद शुरू, बंपर उपज पर बिहार में ओलावृष्टि

कोरोना लॉकडाउन: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गेहूं और रबी फसलों की खरीद शुरू, बंपर उपज पर बिहार में ओलावृष्टि देश में 3 मई तक लागू कोरोना लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। अलग- अलग राज्यों की सरकार न

कोरोना लॉकडाउन: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गेहूं और रबी फसलों की खरीद शुरू, बंपर उपज पर बिहार में ओलावृष्टि

Article Advertisement

कोरोना लॉकडाउन: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गेहूं और रबी फसलों की खरीद शुरू, बंपर उपज पर बिहार में ओलावृष्टि देश में 3 मई तक लागू कोरोना लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। अलग- अलग राज्यों की सरकार ने खरीद के लिए कोरोना के मद्देनजर नियम बनाए हैं जिससे भीड़ ना लगे और कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा कम हो। पंजाब में सिर्फ वही किसान अनाज बेचने मंडी जा सकते हैं जिन्हें एपीएमसी के जरिए पंजाब मंडी बोर्ड ने फसल लेकर आने का विधिवत न्योता दिया हो। वहीं बिहार, यूपी और एमपी के कई इलाकों में बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि से पके-पकाए रबी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है जिनकी कटाई लॉकडाउन के कारण किसान नहीं कर सके थे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पिछले सप्ताह ही कह दिया था कि कोरोना को लेकर सारे एहितायत बरतते हुए 15 अप्रैल से रबी की खरीद शुरू होगी। रबी वो फसलें हैं जो ठंड के मौसम में बोई और गर्मी में काटी जाती हैं। भारत में इस साल सामान्य से ज्यादा नमी वाले जाड़ा के कारण रबी फसलों की पैदावार 7 परसेंट ज्यादा होने का अनुमान है जो पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा होगी। किसानों ने भी 15 से 20 परसेंट ज्यादा खेत में फसल लगाए हैं। केंद्र सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4.5 परसेंट से 7.5 परसेंट तक बढ़ाने का ऐलान कर रखा है। पंजाब सरकार के खाद्य और आपूर्ति मंत्री भरत भूषण अशु ने बताया कि अनाज खरीद के पहले दिन पूरे राज्य में 3119 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। पंजाब में अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के 1867 खरीद केंद्र और 1824 मंडी यार्ड किसानों से अनाज खरीद रही है। अशु ने कहा है कि किसानों को 48 घंटे बाद फसल का भुगतान किया जाएगा। पंजाब में 35 लाख हेक्टेयर से ज्यादा खेत में गेहूं लगा है और 185 लाख मीट्रिक टन गेहूं पैदावार का अनुमान है जिसका दाम तकरीबन 26 हजार करोड़ के आस-पास बनता है। हरियाणा में 25 लाख हेक्टेयर खेत से 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं की उपज होने की संभावना है। हरियाणा में 140 खरीद केंद्रों पर 14 अप्रैल से सरसों की खरीद शुरू हो गई है। 20 अप्रैल से 2000 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि पिछले साल तक रबी फसलों की खरीद का जो काम 25 दिन में खत्म हो जाता था, इस बार दो महीने 20 जून तक चलेगा। हरियाणा में किसान सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और फिर दोपहर 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक खरीद केंद्र पर अनाज बेच सकेंगे. राज्य में हर तीन गांव पर एक खरीद केंद्र खोलने का दावा सरकार ने किया है। उत्तर प्रदेश में 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं पैदावार की संभावना है और राज्य में गेहूं की 34 परसेंट फसल काटी भी जा चुकी है। मध्य प्रदेश में 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं की उपज का अनुमान है। एमपी में कोरोना हॉटस्पॉट इंदौर, उज्जैन और भोपाल को छोड़कर बाकी जगहों पर 1241 मंडियों के जरिए 14 अप्रैल से गेहूं, दलहन और सरसों जैसी रबी फसलों की खरीद शुरू हो चुकी है। राज्य सरकार किसानों को एक समय आवंटित करेगी और एक समय पर मंडी में दस से ज्यादा किसान नहीं बुलाए जाएंगे। फसलों की खरीद में अब ज्यादातर राज्यों में बस दो समस्या आ रही है. एक तो मजदूर नहीं हैं और दूसरा जूट के बोरे पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि फसल खरीद के लिए उनकी सरकार मनरेगा के तहत मजदूरों को काम देने की योजना बना रही है। पंजाब और यूपी भी प्रवासी मजदूरों को फसल खरीद में लगाने की सोच रहे हैं। फसलों के लिए बोरे की कमी है लेकिन उसका रास्ता नहीं निकलता दिख रहा है क्योंकि ज्यादातर जूट मिल बंगाल में हैं और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर मिल को चालू करने की इजाजत देने से मना कर दिया है। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read