अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

सोमवती अमावस्या पर उमडा आस्था का सैलाब

सोमवती अमावस्या पर उमडा आस्था का सैलाब हरिद्वार/देहरादून, 12 अप्रैल (भाषा) कोविड के बढ़ते खौफ के बावजूद सोमवती अमावस्या के मौके पर महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और इस मौके पर 25-30 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी । शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि शाही स्

सोमवती अमावस्या पर उमडा आस्था का सैलाब

Article Advertisement

सोमवती अमावस्या पर उमडा आस्था का सैलाब हरिद्वार/देहरादून, 12 अप्रैल (भाषा) कोविड के बढ़ते खौफ के बावजूद सोमवती अमावस्या के मौके पर महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और इस मौके पर 25-30 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी ।

Article Advertisement

शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि शाही स्नान में 25—30 लाख साधु संतों और श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाकर कुंभ का पुण्यलाभ कमाया । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शाही स्नान के सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरिद्वार महाकुंभ— 2021 का दूसरा शाही स्नान भी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए दिव्यता व भव्यता के साथ संपन्न हो गया । देहरादून में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोविड की विपरीत परिस्थितियों में कुंभ के आयोजन में चुनौतियां बहुत हैं लेकिन हमारी सरकार ने उन चुनौतियों का स्वीकार किया और कुंभ को दिव्यता और भव्यता के साथ सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया । सभी 13 अखाड़ों से जुडे साधु संतों ने अपने अनुयायियों के साथ मुख्य स्नान घाट हर की पैड़ी पर असीम आस्था और अपार उत्साह के साथ मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाई । अमृत कलश से छलकी बूंदो का पुण्य कमाने के लिये देश के कोने कोने से उमडे़ श्रद्धालुओं ने भी यहां शहर के अन्य घाटों पर गंगा में डुबकी लगाई और कुंभ स्नान का पुण्य कमाया । शाही स्नान के दौरान महाकुंभ मेले की व्यवस्था की स्वयं निगरानी करने पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि शाही स्नान निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read