बिहार के बेटे को मिली टीम इंडिया में जगह, खेल के साथ पढ़ाई में भी हैं टॉपर मुजफ्फरपुर. बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से ताल्लुक रखने वाले शाहबाज नदीम (Shahbaz nadeem) ने भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू (Debut) किया है. शनिवार से रांची (ranchi) में शुरू हुए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट (Last Test) में नदीम को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है. घरेलू क्रिकेट में पिछले दो वर्षों में लगातार सबसे अधिक विकेट लेने के बाद नदीम का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है. शाहबाज नदीम के भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में चयन होने से उनके पिता जावेद महमूद का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है. भारतीय किक्रेट टीम में टेस्ट डेब्यू करने वाले शाहबाज नदीम मुजफ्फरपुर के चंदवारा के रहने वाले हैं. झारखंड रणजी टीम की ओर से खेलने वाले 30 साल के शाहबाज नदीम लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने की शुरूआत करने वाले नदीम ने महज दो साल की कड़ी मेहनत के बाद 13 साल की उम्र में अंडर 14 की टीम में अपनी जगह बनाई थी. इसके बाद वो अंडर 17, अंडर 19 और रणजी टीम में भी लगातार अच्छा खेल दिखाते रहे. 110 प्रथम श्रेणी मैचों में 424 विकेट झटकने वाले नदीम बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से दोनों ओर गेंद को मूव कराने में सफल होते हैं. अब तक 5 बार 10 विकेट लिए हैं नदीम ने अभी तक के अपने क्रिकेट करियर में पांच बार 10 विकेट और 19 बार पांच विकेट हासिल किया है. यही वजह है शुक्रवार को अचानक कोलकता में रह रहे शाहबाज नदीम को रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जॉइन करने को कहा गया. शनिवार को जब भारतीय टीम की घोषणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट खेलने वाली प्लेइंग 11 के लिए हुई तो उसमें नदीम को टेस्ट टीम में डेब्यू कराया गया.
Sports
बिहार के बेटे को मिली टीम इंडिया में जगह, खेल के साथ पढ़ाई में भी हैं टॉपर
बिहार के बेटे को मिली टीम इंडिया में जगह, खेल के साथ पढ़ाई में भी हैं टॉपर मुजफ्फरपुर. बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से ताल्लुक रखने वाले शाहबाज नदीम (Shahbaz nadeem) ने भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू (Debut) किया है. शनिवार से रांची (ranchi) में शुरू हुए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
