अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

दक्षिण अफ्रीका के सभी कप्तान आईसीसी से निलंबन को लेकर चिंति​त

दक्षिण अफ्रीका के सभी कप्तान आईसीसी से निलंबन को लेकर चिंतित जोहानिसबर्ग, 20 अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीमों के तीनों कप्तानों ने संयुक्त बयान जारी करके क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) में चल रहे संकट को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से संभावित निलंबन को लेकर गहरी चिंता व्

दक्षिण अफ्रीका के सभी कप्तान आईसीसी से निलंबन को लेकर चिंति​त

Article Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के सभी कप्तान आईसीसी से निलंबन को लेकर चिंतित जोहानिसबर्ग, 20 अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीमों के तीनों कप्तानों ने संयुक्त बयान जारी करके क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) में चल रहे संकट को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से संभावित निलंबन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

Article Advertisement

खिलाड़ियों ने कहा है कि यदि वर्तमान गतिरोध दूर नहीं किया जाता है तो हो सकता है कि दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टी20 विश्व कप में भाग नहीं ले पाये जिसका आयोजन अक्टूबर—नवंबर में भारत में किया जाना है। उन्होंने कहा, 'ऐसे समय में जबकि हमें भविष्य को लेकर उत्साहित होना चाहिए था, हम (खेल के) भविष्य को लेकर चिंतित हैं।' कप्तानों ने बयान में कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम को नवंबर में आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलना है। क्रि​केट प्रशासन की वर्तमान स्थिति इससे जुड़ी हमारी तैयारियों को प्रभावित कर रही है। य​दि आईसीसी दक्षिण अफ्रीका को निलंबित करने का फैसला करता है तो हमें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है।' सीएसए के सदस्यों की परिषद और अंतरिम बोर्ड के बीच गतिरोध बना हुआ है। इसके शनिवार को होने वाली विशेष आम बैठक में दूर होने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read