दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के लिए सुरक्षित बायो-बबल का वादा किया जोहानिसबर्ग, 30 नवंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के लिए यहां पहुंचेगी तो उसके लिए पूर्ण जैव सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) तैयार किया जाएगा।
मंत्रालय ने साथ ही कोविड-19 का नया प्रारूप मिलने के बावजूद ‘ए’ टीम के दौरे से नहीं हटने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सराहना भी की।
भारत ए मंगलवार से ब्लोमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेलेगा।
नया ओमीक्रोन प्रारूप मिलने के कारण वैश्विक चिंताओं के बावजूद भारतीय बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला जारी रखने का फैसला किया है।
भारतीय सीनियर टीम भी 17 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट खेलेगी जिसके बाद इतने की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी होंगे।
विराट कोहली और उनकी टीम नौ दिसंबर को यहां पहुंचेगी लेकिन देश में कोविड का ओमीक्रोन प्रारूप मिलने के बाद दौरे को लेकर कुछ चिंताएं हैं।
इस नए प्रारूप के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा पाबंदियां लगाई हैं।
अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग (डर्को) जो देश का विदेश मंत्रालय है, ने कहा, ‘‘भारतीय टीम के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाएगा।
दक्षिण अफ्रीका और भारत ‘ए’ टीम के अलावा दोनों राष्ट्रीय टीम के लिए पूर्ण रूप से जैव सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत ‘ए’ टीम के दौरे को जारी रखकर एकजुटता दिखाने का भारत का फैसला कई देशों के विपरीत है जिन्होंने अपनी सीमाओं को बंद करने और दक्षिण अफ्रीका से यात्रा को सीमित करने का फैसला किया है।’’ मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सरकार दौरा जारी रखने के लिए बीसीसीआई की सराहना करती है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट सेंचुरियन में 26 दिसंबर से होगा।
तीन मैच केपटाउन में तीन जनवरी से खेला जाएगा।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय टीम का दौरा दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की 30वीं वर्षगांठ भी होगा।’’ दक्षिण अफ्रीका सरकार की रंगभेद नीतियों के कारण 1970 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित करने के बाद भारत 1991 में देश की अंतरराष्ट्रीय टीम की मेजबानी करने वाला पहला देश बना था।
मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘वर्षगांठ का जश्न सम्मान समारोह के साथ मनाया जाएगा जो दो जनवरी 2022 को केपटाउन में होगा।
यह समारोह दक्षिण अफ्रीका और भारत के मजबूत संबंधों को भी पेश करेगा जिसे दो भारतीय टीम के दौरों से एक बार फिर दर्शाया गया है।’’
Article Advertisement
Sports
दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के लिए सुरक्षित बायो-बबल का वादा किया
दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के लिए सुरक्षित बायो-बबल का वादा किया जोहानिसबर्ग, 30 नवंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के लिए यहां पहुंचेगी तो उसके लिए पूर्ण जैव सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) तैयार किया जाएगा। मंत्रालय ने साथ ही

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
