अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

स्पेन की युवा टीम ने लिथुवानिया को हराया, फ्रांस भी जीता

स्पेन की युवा टीम ने लिथुवानिया को हराया, फ्रांस भी जीता लंदन, नौ जून (एपी) स्पेन की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के अभ्यास मैच में लिथुवानिया को 4—0 से करारी शि​कस्त दी। स्पेन ने कप्तान सर्जियो बासक्वेट के कोविड—19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद मैच के लिये अपनी अंडर—21

स्पेन की युवा टीम ने लिथुवानिया को हराया, फ्रांस भी जीता

Article Advertisement

स्पेन की युवा टीम ने लिथुवानिया को हराया, फ्रांस भी जीता लंदन, नौ जून (एपी) स्पेन की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के अभ्यास मैच में लिथुवानिया को 4—0 से करारी शि​कस्त दी। स्पेन ने कप्तान सर्जियो बासक्वेट के कोविड—19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद मैच के लिये अपनी अंडर—21 टीम के खिलाड़ियों से टीम तैयार की। इस मैच के लिये जिन 20 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था उनमें से 19 खिलाड़ी कभी सीनियर टीम में नहीं खेले थे। इस मैत्री मैच को सीनियर स्तर पर अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया था। यह कोच लुइ डि ला फुएंटे का भी मुख्य टीम के साथ आधिकारिक तौर पर पहला मैच था। डि ला फुएंटे ने शुरुआती एकादश में 10 नये खिलाड़ियों को रखा। ब्रायन गिल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें सीनियर टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव था। इससे पहले स्पेन ने सीनियर स्तर पर 1941 में 10 खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया था। वेलेंसिया के डिफेंडर ह्यूगो गुइलमोन ने तीसरे मिनट में ही स्पेन की तरफ से गोल किया जबकि ब्राहिम डियाज ने 24वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। जुआन मिरांडा ने दूसरे हाफ के नौवें मिनट में तीसरा जबकि स्थानापन्न जावी पाउडो ने 73वें मिनट में गोल करके पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों के लिये इसे यादगार रात बना दिया। इस बीच फ्रांस ने एक अन्य मैच में बुल्गारिया को 3—0 से हराया लेकिन इस मैच में उसके स्टार खिलाड़ी करीम बेंजेमा के चोटिल होने से यूरोपीय चैंपियनशिप से पहले उसकी चिंताएं बढ़ गयी। बेंजेमा केवल 41 मिनट तक ही मैदान पर रह पाये। बेंजेमा की जगह मैदान पर उतरे ओलिवर गिरोड ने आखिरी सात मिनट में दो गोल किये। उनसे पहले एंटोनी ग्रीजमैन ने 29वें मिनट में पहला गोल किया था। अन्य अभ्यास मैचों में चेक गणराज्य ने अल्बानिया को 3—1 से हराया, आइसलैंड और पोलैंड का मैच 2—2 से जबकि हंगरी और आयरलैंड का मैच गोलरहित बराबर छूटा। एपी पंत पंत 0906 1014 लंदन

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read