पटना, बिहार | Bihar Election Update बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, लेकिन अब भी 32 लाख 23 हजार 23 मतदाताओं का सत्यापन होना बाकी है।
यह आंकड़ा कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं का करीब 4.08% हिस्सा है।
Politics
बिहार में एक अगस्त के बाद भी जुड़ सकेंगे वोटरों के नाम, अब भी 32 लाख मतदाताओं का सत्यापन बाकी
पटना, बिहार | Bihar Election Update बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, लेकिन अब भी 32 लाख 23 हजार 23 मतदाताओं का सत्यापन होना बाकी है। यह आंकड़ा कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं का करीब 4.08% हिस्सा है। 📌 सत्यापन कार्य में अधिकांश जिलों की प्रगति चुनाव आयोग के अ

Article Advertisement
Article Advertisement
📌 सत्यापन कार्य में अधिकांश जिलों की प्रगति चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक 7.57 करोड़ से अधिक मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं, जो कि 95.92 प्रतिशत है।
सत्यापन फॉर्म डिजिटली अपलोड करने में खगड़िया (92.60%) , शेखपुरा (91.89%) , कैमूर (91.46%) , अरवल (91.33%) , जहानाबाद (91.13%) , और लखीसराय (91.03%) जैसे जिले अव्वल रहे हैं।
इसके विपरीत, गोपालगंज जिला सबसे पीछे है, जहां मात्र 82.12 प्रतिशत गणना फॉर्म ही अपलोड हो पाए हैं।
🧾 अभी भी 32 लाख वोटरों ने नहीं भरा फार्म बचे हुए वोटरों के लिए बीएलओ (BLO) द्वारा अब तक तीन से ज्यादा बार संपर्क करने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
ऐसे में अब बीएलओ का एक और विशेष राउंड शुरू किया गया है।
इसके अलावा, जो मतदाता अस्थायी रूप से बिहार से बाहर हैं, उन्हें भी सूचना देने के प्रयास हो रहे हैं।
शहरी क्षेत्रों में भी 5,683 वार्डों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि छूटे मतदाताओं को जोड़ा जा सके।
🗓️ एक अगस्त के बाद भी मिलेगा मौका हालांकि, जिन मतदाताओं का नाम अभी तक नहीं जुड़ा है या किसी प्रकार की गलती हुई है, वे 1 अगस्त से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
मतदाता, राजनीतिक दल, या उनके द्वारा नियुक्त बीएलए के माध्यम से यह सुधार कार्य किया जा सकेगा।
1 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
📍 पटना जिले की स्थिति पटना जिले में अब केवल 6 लाख मतदाताओं का सत्यापन कार्य शेष है।
अब तक जिले के 44 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है।
विशेष शिविरों के माध्यम से यह कार्य किया गया है।
जिले के 4,000 से अधिक बूथों पर शिविर आयोजित किए गए हैं।
दीघा विधानसभा क्षेत्र में अभी सबसे अधिक सत्यापन लंबित है, जबकि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक सत्यापन का कार्य संपन्न हो चुका है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
