8 राउंड के बाद विजेंदर को सर्वानुमति से विजेता घोषित किया गया घाना के चार्ल्स अदामू कॉमनवेल्थ चैंपियन रह चुके हैं विजेंदर सिंह ने कहा- मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का प्रोफेशनल मुक्केबाजी में जीत का सिलसिला जारी है।
Sports
प्रो-बॉक्सिंग / विजेंदर सिंह की लगातार 12वीं जीत, कॉमनवेल्थ चैंपियन चार्ल्स अदामू को हराया
8 राउंड के बाद विजेंदर को सर्वानुमति से विजेता घोषित किया गया घाना के चार्ल्स अदामू कॉमनवेल्थ चैंपियन रह चुके हैं विजेंदर सिंह ने कहा- मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का प्रोफेशनल मुक्केबाजी में जीत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को उन्होंने घाना के पूर्व कॉमनवेल

Article Advertisement
Article Advertisement
शुक्रवार को उन्होंने घाना के पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियन चार्ल्स अदामू को हराया।
ये विजेंदर की प्रोफेशनल मुक्केबाजी में लगातार 12वीं जीत है।
वह 4 साल से हारे नहीं हैं।
पूर्व ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज ने घाना के 42 साल के मुक्केबाज को 2 बार रिंग में गिराया।
चोट लगने के बाद भी चार्ल्स लड़ते रहे।
लेकिन आठ राउंड के बाद भारतीय मुक्केबाज को सर्वानुमति से विजेता घोषित किया गया।
विजेंदर ने कहा- तीन राउंड में मैच जीतना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ इस जीत के बाद विजेंदर ने कहा, "यह अच्छा मुकाबला था, चार्ल्स अदामू अच्छे मुक्केबाज हैं, लेकिन मैं उनका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार था।
मैंने उनके पंचेस को अच्छी तरह रोका और अपने पंच सटीक जगहों पर लगाए।
दुबई में यह मुकाबला लड़ना रोमांचकारी रहा।
मैं तीन-चार राउंड में यह मुकाबला जीतना चाहता था।
लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और मुकाबला देर तक चला।
मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं।" कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीत चुके हैं अदामू मैच में घाना के मुक्केबाज अदामू चौथे राउंड में बहुत ज्यादा झुककर खेल रहे थे।
इसके चलते उनका एक अंक काटा गया।
अदामू ने इससे पहले 47 मुकाबलों में से 33 जीते थे।
इनमें से 26 बाउट में तो उन्होंने विरोधी को नॉकआउट कर दिया था।
पूर्व ओलिंपियन अदामू 1998 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीत चुके थे।
अदामू ने कहा, "मैंने पूरी कोशिश की।
मैच के लिए विजेंदर के वीडियो देखकर रणनीति बनाई थी लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि वे इतना अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मैं उन्हें अगले बाउट्स के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
