IND Vs ENG: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, क्या है ब्लैक बैंड के पीछे का कारण राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं।
चलिए हम आपको बताते हैं क्या है इसका कारण।
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
इस मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है।
राजकोट टेस्ट के दौरान भारतीय टीम को रविचंद्रन अश्विन के रूप में बड़ा झटका लगा है।
अश्विन को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है।
इस कड़ी में खबर सामने आ रही है कि राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल है कि इस काली पट्टी के पीछे क्या राज है।
चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।
हाथ पर बंधी है काली पट्टी राजकोट टेस्ट मैच में किसका पलड़ा भारी है, यह कहना जल्दबाजी होगा।
इस मैच के पहले दिन तक ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी के साथ इस मैच को अपनी झोली में डाल लेगा, इसके बाद दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद ऐसा लगा कि इंग्लैंड ने भारत के पक्ष से मैच को अपने पक्ष में खींच लिया है।
अब तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है।
आज भारतीय खिलाड़ी अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं।
काली पट्टी का कारण गौरतलब है कि हाल ही में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट के खिलाड़ी दत्ताजीराव गायकवाड़ का निधन हो गया था।
दत्ताजीराव भारत के कप्तान भी रह चुके हैं, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
इसी कारण से आज भारत के सभी खिलाड़ी उनके सम्मान में काली पट्टी बांधकर खेलते दिखेंगे।
बराबरी पर है सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अभी तक बराबरी पर चल रही है।
भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम कर लिया है।
सबसे पहले तो इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया था।
इंग्लैंड ने जीत के साथ सीरीज का आगाज किया।
इसके बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए मुश्किल होने वाली है, लेकिन इसके अगले ही मैच में भारत ने भी शानदार वापसी की और विशाखापट्टनम में खेला गया टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया था।
जल्द ही होगा रिप्लसमेंट का ऐलान राजकोट टेस्ट के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।
भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन तीसरे टेस्ट के दौरान पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
अश्विन ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का खेलकर बाहर हो गए हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि अश्विन की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।
Article Advertisement
Sports
IND Vs ENG: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, क्या है ब्लैक बैंड के पीछे का कारण
IND Vs ENG: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, क्या है ब्लैक बैंड के पीछे का कारण राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं क्या है इसका कारण। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
