अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

राजकोट में हार के बाद बौखलाया इंग्लैंड, अंपायर पर लगाया चीटिंग करने का आरोप

राजकोट में हार के बाद बौखलाया इंग्लैंड, अंपायर पर लगाया चीटिंग करने का आरोप भारत ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट मैच में बुरी तरह हराया है। भारत ने विरोधी टीम को 434 रनों से मात देकर सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की हार के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में चीटिंग होने का आरोप लगाया है।  

राजकोट में हार के बाद बौखलाया इंग्लैंड, अंपायर पर लगाया चीटिंग करने का आरोप

Article Advertisement

राजकोट में हार के बाद बौखलाया इंग्लैंड, अंपायर पर लगाया चीटिंग करने का आरोप भारत ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट मैच में बुरी तरह हराया है। भारत ने विरोधी टीम को 434 रनों से मात देकर सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की हार के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में चीटिंग होने का आरोप लगाया है।   भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया राजकोट टेस्ट मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने विरोधी टीम को 434 रनों से शिकस्त देकर सीरीज पर भी 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह लगातार दूसरी जीत है। भारत ने पहले तो विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, फिर राजकोट में भी विरोधी टीम को धो डाला। लगातार दो हार मिलने से इंग्लैंड की टीम बौखला गई है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा कि उनके साथ चीटिंग हुई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा। क्या है पूरा मामला बता दें कि यह विवाद शुरू हुआ है इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली के विकेट को लेकर। राजकोट टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 556 रनों का लक्ष्य रखा था। पिच की कंडीशन को देखते हुए यह टारगेट बड़ा ही नहीं बल्कि काफी विशाल था, इस कारण से इंग्लैंड की टीम काफी दबाव भी महसूस कर रही थी। इंग्लैंड के खिलाड़ी जैक क्रॉली जब 11 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे इस दौरान गेंदबाजी के लिए आए जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉली को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट दिया तो खिलाड़ी ने रिव्यू की मांग कर ली, यहीं से इस विवाद ने जन्म ले लिया है।   बेन स्टोक्स ने बताई पूरी कहानी बेन स्टोक्स बताते हैं कि थर्ड अंपायर द्वारा चेक किए जाने पर साफ तौर पर दिख पा रहा था कि गेंद स्टंप को मिस कर रही है, बावजूद इसके अंपायर्स कॉल देकर जैक क्रॉली को आउट करार दे दिया। यह मुझे कुछ समझ नहीं आया। नंबर्स बता रहे हैं कि गेंद स्टंप को छू रही है, लेकिन जो दिखाया गया उसके अनुसार गेंद स्टंप को मिस कर रही है। वहां क्या हुआ नहीं हुआ मुझे कुछ समझ नहीं आ रही है, लेकिन इतना जरूर है कि गेंद स्टंप को नहीं छू रही थी, फिर भी अंपायर्स कॉल के तहत बल्लेबाज को आउट करार दे दिया गया है। इसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है।   स्टोक्स की क्या है मांग जैक क्रॉली के विकेट के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मक्कुलम अंपायर से बात करते भी दिख रहे थे। अब इंग्लैंड के कप्तान ने यहां तक मांग कर दी है कि अंपायर्स कॉल खत्म होना चाहिए। स्टोक्स ने कहा कि गेंद स्टंप को छू रही थी या फिर नहीं, इस चक्कर में पड़ने से अच्छा है कि अंपायर्स कॉल को ही समाप्त कर दिया जाए। जैक क्रॉली के आउट होने से पहले तक इंग्लैंड का सिर्फ एक विकेट गिरा था। बता दें कि स्टोक्स ने यह बयान मैच खत्म होने के बाद टॉक स्पोर्ट से बातचीत के दौरान दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read