RCB हुई मालामाल, हार के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स पर हुई करोड़ों की बरसात वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतकर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम मालामाल हो गई है।
वहीं उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर भी पैसों की बरसात हुई है।
Sports
RCB हुई मालामाल, हार के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स पर हुई करोड़ों की बरसात
RCB हुई मालामाल, हार के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स पर हुई करोड़ों की बरसात वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतकर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम मालामाल हो गई है। वहीं उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर भी पैसों की बरसात हुई है। वुमेंस प्रीमियर लीग को अब अपना नया चैंपियन मिल चुका है। फाइनल मुकाबल

Article Advertisement
Article Advertisement
वुमेंस प्रीमियर लीग को अब अपना नया चैंपियन मिल चुका है।
फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया।
जिसमें आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट हराकर पहली बार खिताब को अपने नाम किया है।
खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम पर पैसों की बरसात हुई है।
वहीं हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को भी करोड़ों रुपये मिले हैं।
चलिए आपको बताते हैं कि जीत के बाद आरसीबी को कितने और हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को कितने पैसे मिले हैं।
RCB और DC को मिले इतने पैसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम पहली बार वुमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी है।
टीम की जीत से फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।
वहीं वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम मालामाल हो गई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को खिताब जीतने के बाद 6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।
इसके अलावा फाइनल में हारने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिले हैं।
बता दें, पिछले सीजन भी विजेता और उपविजेता की प्राइज मनी इतनी ही थी।
वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला।
लेकिन अंत में बाजी आरसीबी ने मारी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 113 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
बल्लेबाजी में दिल्ली की शुरुआत को काफी अच्छी थी लेकिन अपनी इस अच्छी शुरुआत को दिल्ली की बल्लेबाज अंत तक जारी नहीं रख पाईं।
वहीं दूसरी तरफ जीत के लिए मिले 114 रनों के लक्ष्य को आरसीबी की टीम भी आखिरी ओवर में हासिल कर पाई थी।
बीच में आरसीबी की बल्लेबाजों ने थोड़ा ज्यादा टाइम जरुर लिया था लेकिन अच्छी बात ये रही थी कि आरसीबी ने ज्यादा विकेट नहीं गंवाए थे।
इसके चलते आरसीबी को जीत मिल पाई।
एक बार फिर से अहम मुकाबले में आरसीबी के लिए एलिस पैरी ने शानदार पारी खेली।
फाइनल मैच में पैरी ने नाबाद 35 रन बनाए थे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
