अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ा स्कोर चेज कर रचा इतिहास, KKR को आठ विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ा स्कोर चेज कर रचा इतिहास, KKR को आठ विकेट से हराया पंजाब किंग्स ने केकेआर को आठ विकेट से हरा दिया, 262 रनों का लक्ष्य मात्र 18.4 ओवर बना लिया. पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है. उसने आईपीएल के 17वें सीजन में सबसे बड़े स्कोर को चेज किया है. पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ा स्कोर चेज कर रचा इतिहास, KKR को आठ विकेट से हराया

Article Advertisement

पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ा स्कोर चेज कर रचा इतिहास, KKR को आठ विकेट से हराया पंजाब किंग्स ने केकेआर को आठ विकेट से हरा दिया, 262 रनों का लक्ष्य मात्र 18.4 ओवर बना लिया. पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है. उसने आईपीएल के 17वें सीजन में सबसे बड़े स्कोर को चेज किया है. पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर तय ओवर से पहले बना लिया. पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में बना लिया. मैच में जीत होने से पहले आठ गेंद बाकी रह गईं. आईपीएल के इतिहास में 262 के स्कोर का पीछा करने में सफलता हासिल की. इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 226 रन को चेज किया था. पंजाब के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन का लक्ष्य रखा था इसके जवाब में पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर पर 262 रन का स्कोर बना लिया. पंजाब किग्स के चारों बल्लेबाजों ने कमाल की पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो 48 गेंद पर 108 और शशांक सिंह 28 गेंद पर 68 रन बनाकर अंत तक खेलते रहे. प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद पर 54 रन का स्कोर बनाया. राइली रूसो ने 16 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली. इस हार के बाद के कोलकाता के 8 मैच में 10 अंक बन गए हैं. उसे तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता ने अब तक 5 मैचों में जीत हासिल की है. दूसरी ओर पंजाब को 9 मैचों में तीसरी जीत मिली है. वह अंक तालिका में छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. एक बार फिर शिखर धवन की गैरमौजूदगी में पंजाब की टीम मैदान में उतरी थी. पंजाब की कमान संभाल रहे सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. नतीजन, कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी. कोलकाता ने पहले खेलते हुए 261 का स्कोर खड़ा किया. ​इसे पंजाब किंग्स ने मात्र 18.4 ओवरों में बना लिया और मैच अपने नाम कर लिया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read