वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुई ये घटना, बल्लेबाज रन नहीं बना पाया तो मिल गई सजा में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े जा रहे हैं।
उलटफेर के लिए याद किए जाने वाले इस वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसी घटना हुई है, जोकि आज तक आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में नहीं हुई थी।
Sports
वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुई ये घटना, बल्लेबाज रन नहीं बना पाया तो मिल गई सजा
वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुई ये घटना, बल्लेबाज रन नहीं बना पाया तो मिल गई सजा में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े जा रहे हैं। उलटफेर के लिए याद किए जाने वाले इस वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसी घटना हुई है, जोकि आज तक आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में नहीं हुई थी। ये घटना इंग्लैंड और नामीबिया के मैच में द

Article Advertisement
Article Advertisement
ये घटना इंग्लैंड और नामीबिया के मैच में देखने को मिली।
इस मैच में नामीबिया के कप्तान ने अपने खिलाड़ी को रिटायर्ड आउट करार दे दिया।
T20 World Cup 2024: टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 का संस्करण कई मायनों में याद रह जाने वाला है।
इस संस्करण में खिताब की कई प्रबल दावेदार टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी हैं।
इनमें पूर्व की चैंपियन पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी शामिल हैं।
वहीं, छोटी टीमों के लिए भी ये वर्ल्ड कप बहुत यादगार रहेगा।
खासतौर पर मेजबान USA, स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान की टीम के लिए।
इन टीमों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है।
वहीं, नेपाल की टीम ने भी साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के नाक में दम कर दिया और अंतिम गेंद तक मैच को पहुंचाकर क्रिकेट जगत में अपनी दमदार ताकत का अहसास कराया।
इन सभी के अलावा 25 जून को खेले गए इंग्लैंड और नामीबिया के मैच में भी ऐसी घटना हुई जो आईसीसी के इवेंट में पहली बार हुई।
आइए जानते हैं कि आखिर इस मैच में क्या हुआ है।
मैच में हुई कौन सी घटना इंग्लैंड और नामीबिया का ये मैच बारिश के कारण 10-10 ओवर का खेला गया।
इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 122 रन बनाए।
नामीबिया को लक्ष्य का पीछा करने के लिए तेजी से रन जुटाने थे।
नामीबिया की ओर से बल्लेबाजी के लिए माइकल वैन लिंगेन और निकोलस डेविन आए।
टीम को तेजी से रन जुटाने थे, लेकिन निकोलस ने धीमी बल्लेबाजी की।
निकोलस 16 गेंदों पर 18 रन की पारी खेल चुके थे और उनका स्ट्राइक रेट 112.5 का था।
इस समय नामीबिया टीम के कप्तान गेरहागर्ड इरेसमस ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया और उन्होंने निकोलस डेविन को वापस बुला लिया।
निकोलस डेविन रिटायर्ड आउट करार दे दिए गए।
उनकी जगह कप्तान ने डेविड वीजे को बल्लेबाजी के लिए भेजा।
डेविड वीजे ने तेज गति से रन बनाने शुरू किए और 12 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली।
इसी दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने डेविड वीजे का विकेट ले लिया और नामीबिया के सपने को चकनाचूर कर दिया।
नामीबिया ये मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत 41 रन से हार गई।
क्या होता है रिटायर्ड आउट?
क्रिकेट में रिटायर्ड आउट का इस्तेमाल बल्लेबाजी करने वाली टीम करती है।
ये रिटायर्ड हर्ट से थोड़ा अलग होता है।
रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाज दोबारा से बल्लेबाजी करने के लिए आ सकता है।
लेकिन रिटायर्ड आउट होने वाला बल्लेबाज तब तक बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आ सकता जब तक विपक्षी टीम का कप्तान अनुमति न दे।
रिटायर्ड आउट का चलन टी20 क्रिकेट में बढ़ा है, जब टीमों को लगता है कि बल्लेबाज मैच में बहुत धीमा खेल रहा है तो टीम इस नियम का इस्तेमाल कर बल्लेबाज को वापस बुला लेती हैं।
इससे पहले कौन हो चुका है रिटायर्ड आउट आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में रिटायर्ड आउट होने वाले निकोलन डेविन पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
जबकि इंटरनेशन मैचों में रिटायर्ड आउट होने वाले निकोलस 6वें बल्लेबाज हैं।
इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे पहले रिटायर्ड आउट होने वाले बल्लेबाज श्रीलंका के मर्वन अट्टापट्टू थे, जोकि 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में रिटायर्ड आउट हुए थे।
इस सूची में दूसरा नाम भी श्रीलंका के बल्लेबाज माहेला जयवर्धने का है।
माहेला भी 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ ही टेस्ट मैच में रिटायर्ड आउट हुए थे।
वहीं, भूटान के बल्लेबाज सोमन टोबगे टी20 क्रिकेट में मालदीव के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुए थे।
सोमन टी20 क्रिकेट में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले और ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी हैं।
इस सूची में चौथे स्थान पर फ्रांस के खिलाड़ी हेविट जैक्सन और पांचवे स्थान पर गाम्बिया के मुस्तफा हैं।
छठवें स्थान पर निकोलस डेविन का नाम दर्ज हो गया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
