BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Sports

मुझे पूरा विश्वास है कि कप्तानी से पंत के खेल में निखार आएगा : पोंटिंग

Published: 2/4/2021, 12:44:51 pm440 viewsSeemanchal Live

मियामी, 31 मार्च (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को विश्वास है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में टीम की अगुवाई करने पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेल में और निखार आएगा। नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान निय

मुझे पूरा विश्वास है कि कप्तानी से पंत के खेल में निखार आएगा : पोंटिंग
मियामी, 31 मार्च (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को विश्वास है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में टीम की अगुवाई करने पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेल में और निखार आएगा। नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे। पोंटिंग ने ट्वीट किया, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे लेकिन ऋषभ पंत इसका कैसे फायदा उठाता है यह देखने के लिये उत्सुक हूं। अपने हाल के प्रदर्शन के कारण वह इसका हकदार था और वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि कप्तानी उन्हें और बेहतर खिलाड़ी बनाएगी। ’’ पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में 97 और नाबाद 89 रन बनाये और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था। रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में उन्होंने 62 गेंदों पर 78 रन बनाये थे।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read