उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने खेल दिवस पर की कईं घोषणाएं देहरादून, 29 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं की तरह राष्ट्रीय खेलों में जीतने वालों को भी सरकारी नौकरी देने, हर साल 50-50 बालक और बालिकाओं को खिलाड़ी उन्न्यन छात्रवृत्ति देने तथा महिला खेल विद्यालय बनाने जैसी कई घोषणाएं कीं।
Sports
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने खेल दिवस पर की कईं घोषणाएं
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने खेल दिवस पर की कईं घोषणाएं देहरादून, 29 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं की तरह राष्ट्रीय खेलों में जीतने वालों को भी सरकारी नौकरी देने, हर साल 50-50 बा

Article Advertisement
Article Advertisement
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उदीयमान खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को भी एशियाई, राष्ट्रमंडल, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक पदक विजेताओं की तरह सरकारी सेवा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आठ से 14 वर्ष तक की आयु के 50-50 बालक बालिकाओं को उनकी खेल प्रतिभा के अनुसार चिह्नित कर उन्हें प्रति वर्ष मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता बढ़ाकर 225 रुपये करने तथा महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास के लिए उधमसिंह नगर जिले में महिला खेल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।
धामी ने कहा कि महाविद्यालयों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच प्रतिशत उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल कोटा प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उत्कृष्टता लाने के लिए वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तकनीक सुनिश्चित करने के वास्ते राज्य खेल विकास संस्थान में 'खेल विज्ञान केंद्र’ की स्थापना की जाएगी तथा ओलंपिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को खेल विश्वविद्यालय बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अलावा, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को खेल दुर्घटनाओं एवं अन्य खेल आकस्मिकताओं के दृष्टिगत बीमा और आर्थिक सहायता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र द्वारा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, खेल अकादमी, खेल विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए 'मेजर ध्यानचंद निजी क्षेत्र खेल प्रतिभागिता प्रोत्साहन कोष' की स्थापना की जाएगी।
धामी ने घोषणा की कि राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करने के लिए खिलाड़ियों को यात्रा मार्ग व्यय, खेल किट इत्यादि की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
टेबल टेनिस के खिलाड़ियों के लिए अलग से हॉल की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के व्यापक हित में बेहतर खेल नीति बनाई जाएगी ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में चलकर वह भी अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने के साथ ही उन्हें 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' मिशन को सफल बनाने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से अपनी मेहनत, मनोयोग एवं संकल्प के साथ मैदान में आसमान छूने के लिए प्रयत्नशील बनने को कहा।
कार्यक्रम के दौरान धामी ने तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से भी बात कर उन्हें बधाई दी तथा उन्हें उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की महानता का भी उल्लेख किया और कहा कि वह न केवल खेल के प्रति प्रतिबद्ध थे, बल्कि राष्ट्र के प्रति भी उनका श्रेष्ठ आदर भाव रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हिटलर ने ध्यानचंद से जर्मनी की नागरिकता ग्रहण करने की बात की तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर मना कर दिया।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
