टेस्ट और टी20 में शानदार वापसी करने वाली भारतीय टीम विश्व चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में जीत से शुरुआत करने की कोशिश करेगी जिसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
Sports
वनडे में जीत से शुरुआत करने उतरेगा भारत, धवन पर होगी निगाह
टेस्ट और टी20 में शानदार वापसी करने वाली भारतीय टीम विश्व चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में जीत से शुरुआत करने की कोशिश करेगी जिसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने टेस्ट और टी20 में जीत से शुरुआत की

Article Advertisement
Article Advertisement
दूसरी तरफ इंग्लैंड ने टेस्ट और टी20 में जीत से शुरुआत की थी लेकिन इन दोनों प्रारूपों में वह लय बरकरार रखने में नाकाम रहा था।
अब इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम अपनी इन कमियों को दूर करके दौरे का सकारात्मक अंत करना चाहेगी।
धवन के लिये विशेषकर यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है।
यह 35 वर्षीय सलामी बल्लेबाज अहमदाबाद में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहा जिसके बाद उन्हें अन्य मैचों में मौका नहीं दिया गया।
भारत के पास शीर्षक्रम में कई विकल्प मौजूद हैं।
शुभमन गिल अभी टीम में हैं जबकि पृथ्वी सॉव और देवदत्त पडिक्कल भी अपना दावा पेश कर रहे हैं और ऐसे में धवन के लिये यह मैच अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा।
पूरी संभावना है कि रोहित शर्मा के साथ धवन पारी की शुरुआत करेंगे।
रोहित ने टी20 में शानदार प्रदर्शन किया था और वह अपनी इस फार्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।
वनडे प्रारूप में धवन को अपनी पारी का संवारने का समय मिल जाता है और ऐसे में दिल्ली का यह अनुभवी बल्लेबाज मंगलवार को फार्म में वापसी करने की कोशिश करेगा।
जहां तक भारतीय टीम का सवाल है तो वह इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप की अपनी तैयारियों को ही आगे बढ़ाएगी क्योंकि इस वर्ष 50 ओवरों के प्रारूप में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं खेला जाना है।
कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में अच्छी पारियां खेली और वनडे में भी वह बड़ी पारियां खेलने की कोशिश करेंगे क्योंकि उन्होंने वनडे में अपना आखिरी और 43वां शतक अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में लगाया था।
कोहली शतक का इंतजार यहां समाप्त करना चाहेंगे।
केएल राहुल और ऋषभ पंत दोनों के अंतिम एकादश में जगह बनाने की संभावना है।
राहुल को हालांकि शीर्ष क्रम में नहीं बल्कि मध्यक्रम में उतारा जाएगा।
वह पिछले साल से मध्यक्रम में ही खेल रहे हैं।
पंत को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के साथ हार्दिक पंड्या के साथ निचले मध्यक्रम में अहम भूमिका निभानी होगी।
ऐसी स्थिति में अंतिम एकादश में एक जगह के लिये मुंबई के श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।
सूर्यकुमार ने टी20 श्रृंखला में अपने करारे शॉट से प्रभावित किया था, लेकिन अय्यर पिछले कुछ समय से मध्यक्रम में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।
टी20 श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे।
उनके साथ शार्दुल ठाकुर को नयी गेंद का जिम्मा दिया जा सकता है।
उन्होंने टी20 श्रृंखला में आठ विकेट लिये थे।
मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम में हैं।
कप्तान कोहली पहले ही कृष्णा की प्रशंसा कर चुके हैं।
विजय हजारे ट्राफी में उन्होंने सात मैचों में 14 विकेट लिये थे।
स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को क्रुणाल पंड्या और कुलदीप यादव पर प्राथमिकता मिल सकती है।
हार्दिक पंड्या अब फिट हैं और पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे लेकिन देखना यह होगा कि वह कितने ओवर कर सकते हैं।
इंग्लैंड भी जीत के साथ दौरे का अंत करने के लिये बेताब होगा क्योंकि उसने अच्छी शुरुआत करने के बावजूद टेस्ट श्रृंखला 1-3 से और टी20 श्रृंखला 2-3 से गंवायी थी।
इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन, जोस बटलर, जैसन रॉय और आलराउंडर बेन स्टोक्स की फार्म काफी मायने रखेगी।
उसके इन चारों प्रमुख बल्लेबाजों को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपनी तेजी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था और जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने के बाद क्रिस जोर्डन और युवा सैम करेन के साथ उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
मोईन अली और आदिल राशिद की स्पिन जोड़ी भारतीय बल्लेबाजों को खास परेशान नहीं कर पायी और यह देखना दिलचस्प होगा कि वनडे में उनकी रणनीति क्या होती है।
मोईन टीम के लिये पिंच हिटर की भूमिका भी निभा सकते हैं।
भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने के कारण यह मैच खाली स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीमें इस प्रकार हैं : भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर में से।
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान में से।
मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
