लंदन, 31 मार्च (भाषा) इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भागीदारी को लेकर बोर्ड खिलाड़ियों से टकराव नहीं चाहता है क्योंकि यदि उन पर फ्रेंचाइजी और राष्ट्रीय टीम में से किसी एक को चुनने का दबाव बनाया जाता है तो टीम को कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को गंवाना पड़ सकता है।
इंग्लैंड की तरफ से 54 टेस्ट और 62 वनडे खेलने वाले इस पूर्व स्पिनर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ गतिरोध से इंग्लैंड क्रिकेट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
जाइल्स ने बीबीसी के ‘टफर्स एंड वॉन’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘अभी मेरा मानना है कि हमारे खिलाड़ियों को इंग्लैंड की तरफ से खेलना पसंद है।
मैं नहीं चाहता कि यह गतिरोध का कारण बने।
हमें समझना होगा कि यह भविष्य के लिये नुकसानदेह हो सकता है।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम विशेषकर आईपीएल में भागीदारी को लेकर अपने खिलाड़ियों से टकराव नहीं चाहते हैं क्योंकि ऐसे में हमें कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को गंवाना पड़ सकता है।
’’ इंग्लैंड ने आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए श्रीलंका और भारत दौरे में अपने सभी प्रारूपों के खिलाड़ियों को बीच बीच में विश्राम दिया था।
लेकिन इन खिलाड़ियों को पूरे आईपीएल में खेलने की छूट दी गयी है।
इसका मतलब है कि जो खिलाड़ी टूर्नामेंट के आखिरी चरण में खेलेंगे उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना नहीं है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला आईपीएल के लिये सभी खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के बाद तय की गयी थी।
जाइल्स ने कहा, ‘‘स्पष्ट है कि जो भी आईपीएल के आखिरी चरण में पहुंचेगा वह पूरे टूर्नामेंट में खेलेगा।
उनके अनुबंधों पर इस तरह की सहमति बनी है।
मुझे नहीं लगता कि इस समझौते में परिवर्तन करना सही होगा।
’’ इंग्लैंड के 12 क्रिकेटर आईपीएल में खेलेंगे।
इनमें से कुछ खिलाड़ियों के साथ करोड़ों रुपये का करार किया गया है।
इनमें जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टॉ, इयोन मोर्गन, मोईन अली, सैम करेन, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स, डाविड मलान और जोफ्रा आर्चर (फिट होने पर) भी शामिल हैं।
आईपीएल नौ अप्रैल से शुरू होगा और इसका फाइनल 30 मई को खेला जाएगा।
Article Advertisement
Sports
आईपीएल भागीदारी पर खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना चाहते हैं : ईसीबी निदेशक जाइल्स
लंदन, 31 मार्च (भाषा) इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भागीदारी को लेकर बोर्ड खिलाड़ियों से टकराव नहीं चाहता है क्योंकि यदि उन पर फ्रेंचाइजी और राष्ट्रीय टीम में से किसी एक को चुनने का दबाव बनाया जाता है तो टीम को कु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
