अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

प्रशासनिक लापरवाही से अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरायी

प्रशासनिक लापरवाही से अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरायी प्रशासनिक लापरवाही की वजह से प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की विधि व्यवस्था चरमरा गयी है। साफ-सफाई के अभाव में अस्पताल की स्थिति नारकीय बनी हुई है। वहीं अस्पताल में दलालों की लगी जमावड़ा से मरीज परेशान हैं। मौजूदा हाल यह है कि

प्रशासनिक लापरवाही से अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरायी

Article Advertisement

प्रशासनिक लापरवाही से अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरायी प्रशासनिक लापरवाही की वजह से प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की विधि व्यवस्था चरमरा गयी है। साफ-सफाई के अभाव में अस्पताल की स्थिति नारकीय बनी हुई है।

Article Advertisement

वहीं अस्पताल में दलालों की लगी जमावड़ा से मरीज परेशान हैं। मौजूदा हाल यह है कि अस्पताल के अंदर व बाहर गंदगी की अंबार लगी है। सफाई के अभाव में अस्पताल के अंदर जगह-जगह पर कचरे का ढेर लगा है। यही नहीं नियमित रूप से सफाई नहीं होने से अस्पताल के सभी शौचालय की स्थिति बदतर बनी हुई है। शौच जाने लायक तो दूर तो उससे आ रही बदबू से स्वास्थ्य कर्मी सहित मरीजों का जीना दूभर है। अस्पताल में फैली गंदगी से आ रही बदबू की वजह खुद संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। अस्पताल में खुद मरीज आने से कतराने लगे हैं। मरीजों ने बताया कि वे लोग मजबूरन सरकारी अस्पताल में ईलाज कराने पहुंचे हैं, मगर यहां पर चारों ओर गंदगी ही गंदगी फैली है। सभी शौचालय इस कदर गंदा है कि शौच करना मुश्किल है, जिससे वे काफी परेशानी होती है। इसके अलावे सुरक्षा कर्मी तैनात रहने के बाद भी निजी नर्सिंग होम के संचालकों की अड्डेबाजी होती है, जो अस्पताल में पहुंचे मरीजों को बहला फुसला कर अपने नर्सिंग होम में ईलाज कराने के लिये भर्ती कराकर आर्थिक शोषण करते हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read