अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में भी अब मंडराने लगा है प्रदूषण का खतरा

आखिरकार जिस बात का डर था अब वो सच होता दिख रहा है। क्योंकि अब अररिया जिला भी वायु प्रदूषण की चपेट में आता नजर आ रहा है। इसकी पुष्टि पिछले 24 घंटे के एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़ों से होती है। रिपोर्ट के मुताबिक अररिया का इंडेक्स 271 है जिसे किसी भी पैमाने पर अच्छा नहीं माना जा सकता है,

अररिया में भी अब मंडराने लगा है प्रदूषण का खतरा

Article Advertisement

आखिरकार जिस बात का डर था अब वो सच होता दिख रहा है। क्योंकि अब अररिया जिला भी वायु प्रदूषण की चपेट में आता नजर आ रहा है। इसकी पुष्टि पिछले 24 घंटे के एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़ों से होती है। रिपोर्ट के मुताबिक अररिया का इंडेक्स 271 है जिसे किसी भी पैमाने पर अच्छा नहीं माना जा सकता है, बल्कि खराब की श्रेणी में आता है।

Article Advertisement

पीएम भी 2.5 है। ऐसी स्थिति को सेहत के लिए हानिकारक बताते हुए जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक व डीआईओ मो. डॉ. मोइज कहते हैं कि ऐसी हवा में अधिक देर तक बाहर रहने पर आम लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत की समस्या पैदा हो सकती है। अस्थमा व एलर्जी रोगियों के लिए यह खतरे की घंटी है। इसके अलावा आंख व त्वचा से संबंधित ा रोग भी उत्पन्न हो सकते हैं। लोगों को चाहिए कि मास्क व चश्मा लगाकर शरीर को पूरी तरह ढके कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। यहां बता दें कि अररिया जिला पहले से ही वार्मिंग ग्लोबल से परेशान है। एक्यूआई जितना अधिक प्रदूषण का स्तर उतना ही ज्यादा: जानकार बताते हें कि एक्यूआई जितने अधिक होंगे, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य की चिंता उतनी ही अधिक होगी। उदाहरण के लिए 50 या उससे कम का एक्यूआई मान अच्छी वायु गुणवत्ता का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि 300 से अधिक एक्यूआई मान खतरनाक वायु गुणवत्ता का प्रतिनिधित्व करता है। अररिया का एक्यूआई मान 271 है। यानि ये भी वायू गुणवत्ता की ओर बढ़ रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स केटेगरी: 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read