अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

बीजेपी विधायक ने CM नीतीश से की शराबबंदी हटाने की मांग, कही ये बात

बीजेपी विधायक ने CM नीतीश से की शराबबंदी हटाने की मांग, कही ये बात Hajipur: बीजेपी विधायक ने सीएम नीतीश कुमार से बिहार में शराबबंदी हटाने की मांग की. इसके साथ ही विधायक ने कहा कि दारू की दुकान खोलना बिहार के जनता की मांग है. मुख्यमंत्री को शराबबंदी पर समीक्षा करनी चाहिए. बिहार का विकास शराबबंदी के क

बीजेपी विधायक ने CM नीतीश से की शराबबंदी हटाने की मांग, कही ये बात

Article Advertisement

बीजेपी विधायक ने CM नीतीश से की शराबबंदी हटाने की मांग, कही ये बात Hajipur: बीजेपी विधायक ने सीएम नीतीश कुमार से बिहार में शराबबंदी हटाने की मांग की. इसके साथ ही विधायक ने कहा कि दारू की दुकान खोलना बिहार के जनता की मांग है. मुख्यमंत्री को शराबबंदी पर समीक्षा करनी चाहिए. बिहार का विकास शराबबंदी के कारण नहीं हो पा रहा है. प्रखंड स्तर पर शराब की दुकानें दाम बढ़ा कर खोलना चाहिए. बिहार में शराबबंदी पर लगातार पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी जारी है. कुछ दिनों पहले जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने शराबबंदी को पूरी तरह फेल बताया था तो अब बीजेपी के विधायक ने बिहार में शराबबंदी खत्म कर शराब की दुकानें खोलने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग कर डाली है. बीजेपी विधायक का कहना है कि बिहार की जनता चाहती है कि शराब की दुकानें खुले और इसके लिए विधायक जी ने एक से बढ़कर एक फर्क भी प्रस्तुत किया है. उन्होंने कहा है कि शराबबंदी के कारण ही बिहार का विकास बाधित है. जेलों में जगह नहीं बची है. लोग डुप्लीकेट शराब पीकर मर रहे हैं. शराब माफिया मालामाल हो गए हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री को समीक्षा कर शराबबंदी खत्म कर देनी चाहिए. दरअसल, पातेपुर के विधायक लखेंद्र कुमार रौशन पातेपुर प्रखंड के मौदह चतुर स्थित मोहन चौक के समीप एनपी ब्रिक्स उद्योग का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उनके साथ वैशाली से जदयू विधायक सिदार्थ पटेल के अलावे अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read