अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

बिहार में राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 12 से 17 प्रतिशत हुआ

बिहार में राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 12 से 17 प्रतिशत हुआ राज्यकर्मियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाकर 12 से 17 प्रतिशत कर दिया गया है। राज्य के करीब सात लाख वेतनभोगी और पेंशनधारी को बढ़े हुए महंगाई का लाभ एक जुलाई, 2019 के प्रभाव से दिया जाएगा। इससे सालाना 1048 करोड़ अतिरिक्त ख

बिहार में राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 12 से 17 प्रतिशत हुआ

Article Advertisement

बिहार में राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 12 से 17 प्रतिशत हुआ राज्यकर्मियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाकर 12 से 17 प्रतिशत कर दिया गया है। राज्य के करीब सात लाख वेतनभोगी और पेंशनधारी को बढ़े हुए महंगाई का लाभ एक जुलाई, 2019 के प्रभाव से दिया जाएगा। इससे सालाना 1048 करोड़ अतिरिक्त खर्च होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी मिली। बैठक के बाद कैबिनेट के प्रधान सचिव दीपक प्रसाद ने कहा कि कुल 35 प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया। पिछले साल की तर्ज पर इस बार भी किसानों को फसल क्षति के नुकसान को लेकर कृषि इनपुट सब्सिडी दी जाएगी। इस पर 772 करोड़ राज्य सरकार खर्च करेगी। इसके लिए किसानों से नवंबर के पहले सप्ताह में आवेदन लिये जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन देने के लिए 20 दिनों का समय दिया जाएगा। इसके बाद आवेदन की जांच कर किसानों के बैंक खाते में राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। कृषि सचिव डॉ एन सरवन कुमार ने कहा कि जुलाई में अधिक बारिश के कारण 14 जिले शिवहर, सीतामढ़ी, मोतीहारी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर और बेतिया जिला बाढ़ से प्रभावित हुआ। वहीं कई क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खरीफ फसलों का आच्छादन नहीं हुआ। फिर सितंबर में अधिक बारिश और नदियों के जलस्तर बढ़ने से 15 जिले अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णियां और समस्तीपुर जिले बाढ़ से प्रभावित हुए। इन कारणों से 7.85 हेक्टेयर में फसल को नुकसान हुआ है। इन्हीं कारणों से कृषि इनपुट सब्सिडी किसानों को दी जाएगा, जिससे उन्हें रबी फसल में मदद मिले। सिंचित क्षेत्र के लिए 13,500 तो असिंचित क्षेत्र के लिए 6800 प्रति हेक्टेयर सब्सिडी दी जाएगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read