अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड जफर

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड जफर फलका पुलिस के सहयोग से आखिकार 50 हजार रुपये के अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना कुख्यात मो. जफर उर्फ जाफर एसटीएफ विशेष टीम के हत्थे चढ़ गया। जाफर के खिलाफ झारखंड, पूर्णिया, कटिहार के थानों में 12 अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि कदव

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड जफर

Article Advertisement

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड जफर फलका पुलिस के सहयोग से आखिकार 50 हजार रुपये के अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना कुख्यात मो. जफर उर्फ जाफर एसटीएफ विशेष टीम के हत्थे चढ़ गया। जाफर के खिलाफ झारखंड, पूर्णिया, कटिहार के थानों में 12 अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि कदवा में घटित 50 लाख रुपये लूटकांड में शामिल रहे जाफर को पकड़ने के लिए राज्य मुख्यालय से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एसटीएफ पुलिस और स्थानीय पुलिस निरंतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर रही थी। रविवार को गुप्त सूचना मिली कि इनामी कुख्यात जाफर अपनी पत्नी के साथ फलका थाना क्षेत्र के मधेली गांव में छिपा हुआ है। सूचना पर रात के करीब दो बजे एसटीएफ के टीम के साथ फलका थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह व अन्य पुलिस बल ने संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की जिसमें जाफर और उसकी पत्नी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उन्होंने कहा कि मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर बोलिया गुमटी के रहने वाला मो. जाफर को झारखंड राज्य के गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में आर्म्स के साथ वर्ष 2017 में गिरफ्तार किया था। जाफर कदवा थाना क्षेत्र में सोनैली पेट्रोल पंप में एटीएम लूटकांड के मास्टर माइंड था और दर्जन से अधिक लूट, डकैती, एवं हत्या के अन्य कांडों में शामिल रहे हैं। एसपी ने कहा कि जाफर जिले के दस मोस्ट वाटेंड में से एक वाटेंड था। उसके खिलाफ कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी क्षेत्र में वर्ष 2013 में 11 लाख रूपये लूटकांड में, नगर थाना कांड संख्या 427/13 में लूटपाट में, कांड संख्या 132/14 में, सहायक थाना क्षेत्र ललियाही में डकैती कांड में, कोढ़ा थाना क्षेत्र के कारी कोसी तटबंध के पास पप्पू साह की हुई गोली मारकर हुई निर्मम हत्या में, कदवा थाना में घटित लूटकांड कांड संख्या में 130/19 में, पूर्णिया सदर थाना कांड संख्या 321/14 जिसमें लूट का केस दर्ज किया गया था, पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आर्म्स एक्ट के मामले में, प्राणपुर थाना क्षेत्र के दिघौंच में सुनील कुमार मंडल के घर हुई डकैती कांड में आरोपित था। उसके खिलाफ आरोप पत्र भी दायर किया जा चुका है। कदवा में घटित 50 हजार रुपये लूटकांड कांड में उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 83 के तहत कोर्ट के आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जा चुकी है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read