अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया के कुर्साकांटा में सुन्दरनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अररिया के कुर्साकांटा में सुन्दरनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ .हर—हर महादेव, जय बाबा सुन्दरनाथ आदि गगनभेदी जयकारे के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक सुन्दरनाथ धाम में जलाभिषेक किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नेपाल के श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक किया। सु

अररिया के कुर्साकांटा में सुन्दरनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Article Advertisement

अररिया के कुर्साकांटा में सुन्दरनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ .हर—हर महादेव, जय बाबा सुन्दरनाथ आदि गगनभेदी जयकारे के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक सुन्दरनाथ धाम में जलाभिषेक किया।

Article Advertisement

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नेपाल के श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक किया। सुंदरी मठ न्यास समिति के सचिव नरेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता, सदस्य विजय केशरी, रामदेव सरदार, श्याम राम, राम प्रसाद शर्मा व भानू कुमार सिंह, बलराम मंडल आदि सुबह से ही विधि—व्यवस्था में लगे रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कुआड़ी ओपी व सोनामणि गोदाम थाना की पुलिस तैनात थी। न्यासधारी महंथ सिंघेश्वर गिरि ने बताया कि लगभग दस हजार लोगों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने बाबा सुन्दरनाथ महादेव के शिवलिंग में जलाभिषेक कर तथा माता पार्वती की पूजा कर सुख, शांति, समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की। सुंदरी मठ न्यास समिति की ओर से शुद्ध पेयजल मिलने से श्रद्धालुओं को कम परेशानी हुई। इस अवसर पर दर्जनों मुंडन संस्कार कराये गए। जलाभिषेक का सिलसिला सुबह साढ़े पांच बजे से शाम चार बजे शाम तक चलता रहा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read