अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
World

सुपरपावर भी लाचार: कोरोना ने अमेरिका में फिर मचाई तबाही, एक दिन में 2228 लोगों की मौत

सुपरपावर भी लाचार: कोरोना ने अमेरिका में फिर मचाई तबाही, एक दिन में 2228 लोगों की मौत चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है और एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 2200 से अधिक लोगों की मौ

सुपरपावर भी लाचार: कोरोना ने अमेरिका में फिर मचाई तबाही, एक दिन में 2228 लोगों की मौत

Article Advertisement

सुपरपावर भी लाचार: कोरोना ने अमेरिका में फिर मचाई तबाही, एक दिन में 2228 लोगों की मौत चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है और एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 2200 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Article Advertisement

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वायरस से 2228 लोगों ने जान गंवाई है। पिछले दो दिन कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली थी, मगर आज यह आंकड़ा बढ़ गया है। अमेरिका में कोरोना वायरस से हर दिन मौत का एक रिकॉर्ड बढ़ता ही जा रहा है। यह पिछले 10 अप्रैल के 2108 लोगों की रिकॉर्ड मौत से काफी ज्यादा है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख पार अमेरिका में भयंकर रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 600000 के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 6.03 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 25575 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई हैं। न्यूयॉर्क बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में न्यूयॉर्क इस वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। न्यूयॉर्क में अब तक 2.03 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 10834 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। इसके अलावा न्यू जर्सी में 68824 लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं और 2805 लोगों की मौत हुई है। मैसाचुसेट्स, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और लुइसियाना में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 20000 से अधिक है। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read