20 लाख के 4 इनामी माओवादियों का सरेंडर, लोन वर्राटू योजना तोड़ रही नक्सलियों की कमर - Bounty Maoists surrender बस्तर में लगातार नक्सलियों को जोर का झटका धीरे से फोर्स दे रही है. दंतेवाड़ा में एक साथ चार हार्डकोर माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं. सरेंडर करने वाले चारों नक्सलियों पर 20 लाख का इनाम सरकार ने रखा था. सरेंडर करने वाले चारों नक्सली सरकार के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित हैं. शासन की ओर से अब इन नक्सलियों के पुनर्वास का काम किया जाएगा. दंतेवाड़ा: लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर चार इनामी माओवादियों ने फोर्स के आगे हथियार डाल दिए. सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर कुल 20 लाख का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सली दंपत्ति भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली दंपत्ति नक्सलियों के रीजनल कंपनी नंबर दो के लिए काम कर रहे थे. नक्सली पति पत्नी पर पुलिस ने आठ आठ लाख का इनाम घोषित कर रखा था. तीसरे नक्सली पर तीन लाख और चौथे नक्सली पर एक लाख का इनाम था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा. 20 लाख के चार इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार: दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा है. एंटी नक्सल अभियान के साथ साथ लोन वर्राटू अभियान यानि घर वापस आइए अभियान भी चलाया जा रहा है. लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर लगातार हार्डकोर नक्सली हथियार डाल रहे हैं. हथियार डालने के साथ साथ नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर जिंदगी जीने की बात भी कर रहे हैं. लोन वर्राटू अभियान ने तोड़ी नक्सलियों की कमर: लोन वर्राटू अभियान दंतेवाड़ा में तेजी से रंग ला रहा है. शासन और प्रशासन की कोशिश है कि लोन वर्राटू अभियान का प्रचार प्रसार गांव गांव तक किया जाए. नक्सल समस्या के खात्मे के लिए फोर्स लगातार जागरुकता अभियान बैनर पोस्टर और शार्ट फिल्मों के जरिए भी कर रही है. खुद गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा था कि आने वाले 2026 तक छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा. लोन वर्राटू अभियान को मिल रही सफलता से पुलिस और सरकार दोनों खुश है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम हुंगा तामो उर्फ तोमोसूर्या नक्सली संगठन में रीजनल कंपनी नंबर दो का सदस्य था. हुंगा तामो पर पुलिस ने आठ लाख का इनाम घोषित किया थाय याती ताती पर पुलिस ने आठ लाख का इनाम घोषित किया था. आयती सुकमा के जगरगुंडा की रहने वाली है. लंबे वक्त से नक्सली संगठन से जुड़ी रही. विज्जे वंजाम पर पुलिस ने तीन लाख का इनाम घोषित किया था. 25 साल का विज्जे वंजाम सुकमा के भेज्जी का रहने वाला है. माड़वी आयते नक्सलियों के (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन की अध्यक्ष थी. माड़वी सुकमा के चिंतलनार की रहने वाली है. पुलिस ने उसपर 1 लाख का इनाम घोषित किया था. अबतक 872 नक्सलियों ने डाले हथियार: दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकारी मदद दी जाएगी. आत्मसमर्पण नीति के तहत सभी को 25 - 25 हजार की आर्थिक मदद और शासन से मिलने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. उनके पुनर्वास और प्रोत्साहन के लिए उनको व्यवसायिक ट्रेनिंग और सुविधाएं भी मिलेंगी. लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 197 इनामी नक्सली सहित कुल 872 माओवादी हथियार छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं.
Politics
20 लाख के 4 इनामी माओवादियों का सरेंडर, लोन वर्राटू योजना तोड़ रही नक्सलियों की कमर - Bounty Maoists surrender
20 लाख के 4 इनामी माओवादियों का सरेंडर, लोन वर्राटू योजना तोड़ रही नक्सलियों की कमर - Bounty Maoists surrender बस्तर में लगातार नक्सलियों को जोर का झटका धीरे से फोर्स दे रही है. दंतेवाड़ा में एक साथ चार हार्डकोर माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं. सरेंडर करने वाले चारों नक्सलियों पर 20
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
