टी20 में फॉर्म में वापसी पर रहेंगी हरमनप्रीत की नजरें नॉर्थम्पटन, आठ जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान हरमनप्रीत मेजबान इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले पहले टी20 मुकाबले में फॉर्म में वापसी के साथ बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने की कोशिश करेगी जो अब तक जूझता नजर आया है।
मौजूदा दौरे पर एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा जबकि इंग्लैंड ने एक दिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती।
एक दिवसीय मैचों में मिताली राज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते तीन अर्धशतक जड़े लेकिन उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में टीम इसमें सुधार करने की कोशिश करेगी।
एक दिवसीय मैचों में भारत की शीर्ष दो खिलाड़ी मिताली और झूलन गोस्वामी मैदान के बाहर से ये मुकाबले देखेंगी।
हरमनप्रीत ने नवंबर 2018 से खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अर्धशतक नहीं जड़ा है और वह बड़ी पारी खेलकर उदाहरण पेश करना चाहेंगी।
दोनों सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना अच्छी लय में हैं लेकिन टीम को इन दोनों ही बल्लेबाजों के प्रदर्शन में अधिक निरंतरता की जरूरत है, विशेषकर उप कप्तान मंधाना के।
दौरे पर अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा का फरवरी 2016 के बाद अपना पहला टी20 मुकाबला खेलना लगभग तय है।
शेफाली के साथ टीम में 17 साल की एक अन्य खिलाड़ी रिचा घोष को भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।
भारतीय बल्लेबाजों ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में काफी खाली गेंद खेली थी लेकिन छोटे प्रारूप में वे यह गलती नहीं कर सकते।
भारत ने अब तक पिच नहीं देखी है क्योंकि वे लीसेस्टर में ट्रेनिंग कर रहे हैं लेकिन हालात कैसे भी हों उन्हें अगर इंग्लैंड जैसी टीम को चुनौती देनी है तो कम से कम 150 रन बनाने होंगे।
दीप्ति शर्मा और स्नेह के अलावा भारत के पास तेज गेंदबाज सिमरन दिल बहादुर के रूप में तीसरा आलराउंडर विकल्प मौजूद है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण किया था।
दूसरी तरफ इंग्लैंड ने घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद टी20 टीम में सलामी बल्लेबाज डैनी वायट की वापसी कराई है।
लॉरेन विनफील्ड-हिल की गैरमौजूदगी में वह टैमी ब्युमोंट के साथ पारी का आगाज करेंगी।
एक दिवसीय मैच में पांच विकेट चटकाने वाली तेज गेंदबाज केट क्रॉस टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।
टीमें इस प्रकार हैं: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, हरलीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव और सिमरन दिल बहादुर।
इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, टैश फरांट, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट स्किवर, आन्या श्रबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रेन विल्सन और डैनी वायट।
मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा।
Article Advertisement
Sports
टी20 में फॉर्म में वापसी पर रहेंगी हरमनप्रीत की नजरें
टी20 में फॉर्म में वापसी पर रहेंगी हरमनप्रीत की नजरें नॉर्थम्पटन, आठ जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान हरमनप्रीत मेजबान इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले पहले टी20 मुकाबले में फॉर्म में वापसी के साथ बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने की कोशिश करेगी जो अब तक जूझता नजर आया है। मौजूदा दौरे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
