अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप

T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप बांग्लादेश ने अहम मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिसके बाद सुपर-8 की तस्वीर भी साफ हो गई है। इन आठ टीमों ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि इन 12 टीमों का सफर खत्म हो गया है। &nb

T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप

Article Advertisement

T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप बांग्लादेश ने अहम मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिसके बाद सुपर-8 की तस्वीर भी साफ हो गई है। इन आठ टीमों ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Article Advertisement

जबकि इन 12 टीमों का सफर खत्म हो गया है।   टी20 विश्व कप में आज बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को बांग्लादेश ने 21 रनों से जीतकर सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अब सुपर-8 के लिए आठ टीमें पक्की हो गई है। इन आठ टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। 19 जून से सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर-8 के सभी मैच वेस्टइंडीज में खेले जाने है। सुपर-8 में पहुंची ये टीमें बांग्लादेश आज नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी है। सुपर-8 में अब भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, यूएसए, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें है। इन सभी टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है।   सुपर-8 का पहला ग्रुप- भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश। सुपर-8 का दूसरा ग्रुप- यूएसए, इग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज।     इन 12 टीमों का सफर हुआ खत्म टी20 विश्व कप में अब सुपर-8 के लिए आठ टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। इस बार विश्व कप में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं दूसरी तरफ 12 टीमों का सफर विश्व कप से खत्म हो चुका है। जिसमें दो बड़ी टीमें भी शामिल है। जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, पपुआ न्यू गिनी, नामीबिया, आयरलैंड, कनाडा, ओमान, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, युगांडा, नेपाल और नीदरलैंड शामिल है।   बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराकर बनाई जगह बांग्लादेश ने अहम मुकाबले में नीदरलैंड को 21 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 106 रन बनाए थे। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 85 रनों पर ढेर हो गई थी। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तंजीम हसन ने सबसे 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट चटकाए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read