टेबल टेनिस में भाविनाबेन ने रचा इतिहास, पैरालम्पिक फाइनल में तोक्यो, 28 अगस्त (भाषा) भारत की भाविनाबेन पटेल लगातार इतिहास रचते हुए पैरालम्पिक टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने चीन की मियाओ झांग को क्लास 4 वर्ग के कड़े मुकाबले में 3 . 2 से हराया ।
Sports
टेबल टेनिस में भाविनाबेन ने रचा इतिहास, पैरालम्पिक फाइनल में
टेबल टेनिस में भाविनाबेन ने रचा इतिहास, पैरालम्पिक फाइनल में तोक्यो, 28 अगस्त (भाषा) भारत की भाविनाबेन पटेल लगातार इतिहास रचते हुए पैरालम्पिक टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने चीन की मियाओ झांग को क्लास 4 वर्ग के कड़े मुकाबले में 3 . 2 से हराया । पटेल ने दुनिया

Article Advertisement
Article Advertisement
पटेल ने दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी को 7.11, 11.7, 11.4, 9.11, 11.8 से हराकर भारतीय खेमे में भी सभी को चौंका दिया ।
अब उनका सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की यिंग झोउ से होगा ।
गुजरात के मैहसाणा जिले में एक छोटी परचून की दुकान चलाने वाले हंसमुखभाई पटेल की बेटी भाविना को पदक का दावेदार भी नहीं माना जा रहा था लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया ।
बारह महीने की उम्र में पोलियो की शिकार हुई पटेल ने कहा ,‘‘ जब मैं यहां आई तो मैने सिर्फ अपना शत प्रतिशत देने के बारे में सोचा था ।
अगर ऐसा कर सकी तो पदक अपने आप मिलेगा ।
मैने यही सोचा था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अगर मैं इसी आत्मविश्वास से अपने देशवासियों के आशीर्वाद के साथ खेलती रही तो कल स्वर्ण जरूर मिलेगा ।
मैं फाइनल के लिये तैयार हूं और अपना शत प्रतिशत दूंगी ।’’ व्हीलचेयर पर खेलने वाली पटेल ने पहला गेम गंवा दिया लेकिन बाद में दोनों गेम जीतकर शानदार वापसी की ।
तीसरा गेम जीतने में उन्हें चार मिनट ही लगे ।
चौथे गेम में चीनी खिलाड़ी ने फिर वापसी की लेकिन निर्णायक पांचवें गेम में पटेल ने रोमांचक जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया ।
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी झांग के खिलाफ पटेल की यह पहली जीत थी ।
दोनों इससे पहले 11 बार एक दूसरे से खेल चुके हैं ।
पटेल को पहले ग्रुप मैच में झोउ ने आसानी से हराया था ।
उनके खिलाफ फाइनल जीतना आसान नहीं होगा ।
पटेल ने क्वार्टर फाइनल में 2016 रियो पैरालम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को हराया था ।
क्लास 4 वर्ग के खिलाड़ियों का बैठने का संतुलन सही रहता है और हाथ पूरी तरह से काम करते हैं ।
उनके शरीर में विकार मेरूदंड में चोट के कारण होता है।
पटेल ने 13 साल पहले अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में नेत्रहीन संघ में खेलना शुरू किया जहां वह दिव्यांगों के लिये आईटीआई की छात्रा थी ।
बाद में उन्होंने दृष्टिदोष वाले बच्चों को टेबल टेनिस खेलते देखा और इसी खेल को अपनाने का फैसला किया ।
उन्होंने अहमदाबाद में रोटरी क्लब के लिये पहला पदक जीता ।उनका विवाह निकुंज पटेल से हुआ जो गुजरात के लिये जूनियर क्रिकेट खेल चुके हैं ।
पटेल 2011 में दुनिया की दूसरेनंबर की खिलाड़ी भी बनी जब उन्होंने पीटीटी थाईलैंड टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारत के लिये रजत पदक जीता था ।
अक्ट्रबर 2013 में उन्होंने बीजिंग में एशियाई पैरा टेनिस चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था ।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
