अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1694 नए मामले

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1694 नए मामले चेन्नई, 26 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु में काफी समय से कोविड-19 के दैनिक मामले 1700 के आंकड़े से ऊपर रहने के बाद रविवार को प्रदेश में नए संक्रमितों की संख्या घटकर 1694 रही। सरकार की तरफ से जारी एक बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में महामारी से रविवार को 14 और लोगों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1694 नए मामले

Article Advertisement

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1694 नए मामले चेन्नई, 26 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु में काफी समय से कोविड-19 के दैनिक मामले 1700 के आंकड़े से ऊपर रहने के बाद रविवार को प्रदेश में नए संक्रमितों की संख्या घटकर 1694 रही। सरकार की तरफ से जारी एक बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में महामारी से रविवार को 14 और लोगों की मौत के बाद इस रोग से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35490 हो गई।

Article Advertisement

वहीं 1694 नए मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26.57 लाख पहुंच गई। बीते कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के दैनिक मामले 1700 से ज्यादा दर्ज किए जा रहे थे। बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटों के दौरान 1658 लोग इस बीमारी से उबरे हैं जिससे प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,04,491 हो गई है। इसमें कहा गया कि 1,55,245 नए नमूनों की जांच के साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 4.63 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। बुलेटिन में बताया गया कि महामारी से जान गंवाने वाले 14 मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read