अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाला

तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाला वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के अगले राजदूत के रूप में वाशिंगटन डीसी कार्यभार संभाला। विदेश मंत्रालय के मुताबिक संधू ने अमेरिका में पूर्व राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह ली जो भारत के अगले विदेश सचिव होंगे। 199

तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाला

Article Advertisement

तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाला वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के अगले राजदूत के रूप में वाशिंगटन डीसी कार्यभार संभाला। विदेश मंत्रालय के मुताबिक संधू ने अमेरिका में पूर्व राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह ली जो भारत के अगले विदेश सचिव होंगे।

Article Advertisement

1998 बैच के आईएफएस संधू इससे पहले श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त थे। संधू 24 जनवरी 2017 से श्रीलंका में भारतीय राजदूत की जिम्मदारी निभा रहे थे। इससे पहले वह 2013 से 2017 तक वाशिंगटन डीसी में डिप्टी चीफ (मिशन) के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे पहले वह 1997 से 2000 तक भी इस पद पर रह चुके हैं। वह वाशिंगटन डीसी से काफी परिचित हैं। राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला को दो साल के कार्यकाल के लिए नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। हाल ही में उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले को भारतीय कूटनीति में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। विदेश सचिव विजय गोखले को विदाई देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि गोखले आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मंत्रालय के उनके नेतृत्व और भारतीय कूटनीति में उनके विभिन्न योगदानों के लिए उनका धन्यवाद। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read