अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटाव निरोधी कार्य कर बचाएंगे गांव

कटाव निरोधी कार्य कर बचाएंगे गांव बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता जिले में कटाव निरोधक कार्य चलाकर गांवों को आने वाले दिनों में गंगा और महानंदा नदी के कुप्रभावों से बचाने का काम करेगी। इसके लिए जिला मुख्यालय से विभागीय अभियंताओं द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रस्ताव में 13 योजनाओं की हरी झंडी दे दी है। वि

कटाव निरोधी कार्य कर बचाएंगे गांव

Article Advertisement

कटाव निरोधी कार्य कर बचाएंगे गांव बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता जिले में कटाव निरोधक कार्य चलाकर गांवों को आने वाले दिनों में गंगा और महानंदा नदी के कुप्रभावों से बचाने का काम करेगी। इसके लिए जिला मुख्यालय से विभागीय अभियंताओं द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रस्ताव में 13 योजनाओं की हरी झंडी दे दी है।

Article Advertisement

विभागीय अभियंताओं से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ नियंत्रण कटिहार प्रमंडल क्षेत्र के प्राणपुर, अमदाबाद, कदवा और मनिहारी क्षेत्र में नदियों के कटाव से बचाने के लिए कटाव निरोधक कार्य चलाने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही विभागीय स्तर पर टेंडर निकाला जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू किया जायेगा। सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड में लाभा क्षेत्र में जल्ला हरेरामपुर के पास कटाव निरोधी कार्य चलाने के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित है। जल्ला हरेरामपुर के पास ही महानंदा नदी के किनारे स्थित भगत टोला को बचाने के लिए 70 से 80 लाख रुपये का कटाव निरोधी कार्य चलाने की योजना है। अमदाबाद प्रखंड के बेलगच्छी जियामारी में भी 60 लाख रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य की स्वीकृति हुई है। कदवा प्रखंड में भी कटाव निरोधक कार्य चलाया जायेगा। अमदाबाद में मेघु टोला से बबल्लाबन्ना के बीच करीब पांच किमी की लंबाई में गंगा के कटाव से गांव को बचाने के लिए 16 करोड़ रुपये की योजना भी पास हो चुकी है। लेकिन इस योजना की फाइनल केंद्रीय स्तर की टीम जीएफसीसी द्वारा हरी झंडी देना अभी बाकी है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read